उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ Health Update: AIIMS पहुंचे PM मोदी,उपराष्ट्रपति धनखड़ का हालचाल जाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हालचाल जाना। उपराष्ट्रपति को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार देर रात एम्स में भर्ती कराया गया था। इस बीच पीएम मोदी रविवार दोपहर एम्स पहुंचे और धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

 

‘शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं’
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

 

 

शनिवार देर रात करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया
73 वर्षीय राज्यसभा के सभापति धनखड़  को शनिवार देर रात करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया। उन्हें एम्स के हृदयरोग विभाग के प्रमुख डॉ राजीव नारंग की देखरेख में ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ (सीसीयू) में भर्ती कराया गया।

फिलहाल उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर
सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों का एक समूह उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य की जानकारी लेने एम्स पहुंचे थे।

और पढ़े  दिवाली की आतिशबाजी में दिल्ली हुई धुआं-धुआं: कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार, सांस लेने में हो रही परेशानी
  • Related Posts

    लाल किला धमाके की पहली बरसी: डॉक्टर मॉड्यूल के बाद 300 गिफ्तारियां, एक पोस्टर से खुला था आतंकी नेटवर्क का राज

    लाल किले के बाहर हुए विस्फोट की पहली बरसी से पहले देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस आतंकी हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए…

    धुंध-धुएं का डबल अटैक: दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के करीब, जानें एनसीआर में कहां सबसे ज्यादा हवा खराब

    राजधानी दिल्ली में अब प्रदूषण के धुएं के साथ धुंध का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में दिवाली के दूसरे दिन सुबह धुंध की…