वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन: प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर, पूरी दुनिया की बढ़ीं उम्मीदें

Spread the love

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के गुजरात दौरे पर है। 10 जनवरी को पीएम मोदी सीधे सोमनाथ पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी ने राजकोट में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत से दुनिया की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं और देश आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है।

पीएम मोदी ने कहा,  2026 के आरंभ के बाद ये मेरा गुजरात का पहला दौरा है और सुखद इसलिए भी है क्योंकि 2026 की मेरी यात्रा सोमनाथ दादा के चरणों में सिर झुकाकर शुरू हुई है और अब मैं राजकोट में इस शानदार कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा हूं यानी ‘विकास भी विरासत भी’, ये मंत्र हर तरफ गूंज रहा है।  21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। बीते वर्षों में भारत ने बहुत तेज प्रगति भी की है और इसमें गुजरात की, आप सभी की बहुत बड़ी भूमिका रही है। भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेज गति से आगे बढ़ रहा है और जो आंकड़ें आ रहे हैं, उससे ये साफ है कि भारत से दुनिया की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हालिया आंकड़े यह स्पष्ट करते हैं कि भारत से दुनिया की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं और देश आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में महंगाई नियंत्रण में है और कृषि उत्पादन नए रिकॉर्ड बना रहा है। भारत आज दूध उत्पादन में दुनिया में नंबर वन है, वहीं जेनेरिक दवाओं और वैक्सीन निर्माण में भी भारत वैश्विक स्तर पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। भारत की विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा उपभोक्ता बन गया है। UPI आज दुनिया का नंबर-1 रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म है। इसके साथ ही भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर बन चुका है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत के पास अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। एविएशन सेक्टर में भारत तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है, जबकि मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के मामले में भी भारत दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल हो चुका है।

और पढ़े  Scam: 'पांच रुपये का पुराना ट्रैक्टर वाला नोट दो, 1 करोड़ लो', लालच में आकर युवक ने गंवाए 1.2 लाख

‘कच्छ के लोगों ने अपनी कड़ी मेहनत से अपनी किस्मत बदली’
पीएम मोदी ने कहा, सौराष्ट्र और कच्छ गुजरात के ऐसे इलाके हैं जो हमें सिखाते हैं कि चुनौती कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अगर हम ईमानदारी और कड़ी मेहनत से लगे रहें, तो सफलता जरूर मिलती है। यह वही कच्छ है जिसने इस सदी की शुरुआत में एक विनाशकारी भूकंप का सामना किया था। यह वही सौराष्ट्र है जहां वर्षों तक सूखा पड़ना आम बात थी। महिलाओं और लड़कियों को पीने का पानी लाने के लिए मीलों पैदल चलना पड़ता था। बिजली का कोई भरोसेमंद इंतजाम नहीं था…समय बदलता है, और यह सच में बदलता है। सौराष्ट्र और कच्छ के लोगों ने अपनी कड़ी मेहनत से अपनी किस्मत बदल दी है। आज, सौराष्ट्र और कच्छ सिर्फ मौकों के इलाके नहीं हैं, बल्कि वे भारत की तरक्की के लिए एक मजबूत आधार बन गए हैं।

पीएम मोदी का हरित उर्जा पर जोर
पीएम मोदी बोले, सौराष्ट्र और कच्छ भारत के हरित विकास, हरित गतिशीलता और ऊर्जा सुरक्षा का भी एक बड़ा हब बन रहा है। कच्छ में 30 गीगावाट कैपेसिटी का रिन्यूएबल एनर्जी पार्क बन रहा है। ये दुनिया का सबसे बड़ा हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क होगा। आप कल्पना कर सकते हैं कि ये पार्क पेरिस शहर से भी पांच गुना बड़ा है। यानी इस क्षेत्र में स्वच्छ उर्जा प्रतिबद्धता के साथ-साथ व्यावसायिक पैमाने की वास्तविकता भी है। आप सभी हरित हाइड्रोजन की क्षमता से परिचित हैं। भारत में इस दिशा में अभूतपूर्व गति और पैमाने पर काम चल रहा है। यहां कच्छ और जामनगर ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन के बड़े केंद्र बन रहे हैं। कच्छ में एक विशाल बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम स्थापित किया जा रहा है।

और पढ़े  चांदीपुरा वायरस- एक मक्खी ले सकती है 15 साल से कम उम्र के बच्चों की जान, कैसे फैलता है चांदीपुरा वायरस, क्या? है लक्षण

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज का भारत विकसित होने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रहा है और हमारे इस लक्ष्य की प्राप्ती में ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ की बहुत बड़ी भूमिका है। रिफॉर्म एक्सप्रेस यानी हर क्षेत्र में नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म। जैसे अब से कुछ समय पहले ही देश ने नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म लागू किए थे। हर सेक्टर पर इसका अच्छा असर दिखा… रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार भारत ने बहुत बड़ा सुधार इन्स्योरेन्स सेक्टर में किया है… इसी तरह करीब 6 दशक के बाद इनकम टैक्स कानून को आधुनिक किया गया है। इससे करोड़ों करदाताओं को फायदा हुआ है। भारत ने एतिहासिक लेबर रिफॉर्म को भी लागू कर दिया है… यानी श्रमिक हों या फिर इंडस्ट्री सभी का इससे फायदा है।

पीएम मोदी ने की निवेश की अपील
पीएम मोदी कहते हैं,  मैं यह बात लंबे समय से कह रहा हूं, अगर आप इसमें देरी करेंगे तो मुझे दोष मत देना। सौराष्ट्र-कच्छ में आपका हर निवेश गुजरात और देश के विकास में योगदान देगा। अभी रवांडा की हाई कमिश्नर बता रही थीं कि जब वह रवांडा गईं, तो उन्होंने वहां 200 गायें गिफ्ट की थीं। ये 200 गायें हमारी गिर गायें थीं। जब हम वहां की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए 200 गायें देते हैं, तो एक नियम है कि पहला बछड़ा हमें वापस करना होगा। हम उन्हें दूसरे परिवारों को दे देते हैं। यानी, यह 200 गायों से शुरू हुआ था। ये गायें हजारों परिवारों तक पहुंच गई हैं। यह रवांडा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बहुत ताकत दे रहा है।

और पढ़े  मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 29 जुलाई तक कई राज्यों में झमाझम के आसार,लेकिन...

Spread the love
  • Related Posts

    बंगाल से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़े आतंकी नेटवर्क की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के पुरबा बर्धमान जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ता एक व्यापक आतंकी नेटवर्क से उसके संभावित संबंधों की जांच…


    Spread the love

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल मुकाबला कब-कहां और कैसे देखें? जानिए..

    Spread the love

    Spread the loveभारत के स्टार जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरने वाले हैं। क्वालिफिकेशन राउंड…


    Spread the love