शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमले के बाद गरमाई सियासत: गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा सांसद शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कथित हमले के मामले में चर्चा तेजी होती जा रही है। भाजपा की ओर से पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी पर खूब आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इसी बीच अब अधिकारी के काफिले पर कथित हमले के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने उनके कार्यालय से रिपोर्ट मांगी है। यह जानकारी रविवार को एक भाजपा नेता ने दी।

भाजपा के नेता के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी का कार्यालय घटना की पूरी जानकारी और वीडियो फुटेज तैयार कर रहा है, जिसे जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। भाजपा नेता ने बताया कि गृह मंत्रालय ने अधिकारी पर हुए हमले की घटना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। नेता प्रतिपक्ष का कार्यालय इसे तैयार कर रहा है और इसे जल्द ही मंत्रालय को भेज दिया जाएगा।

 

रवि शंकर प्रसाद ने सीएम ममता को घेरा
दूसरी ओर अब इस मामले में भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कल बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मौजूद होने के बावजूद कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इस दौरान रवि शंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जब आई-पैक कार्यालय गई थीं, तो उन्होंने दावा किया कि वह मुख्यमंत्री के रूप में नहीं बल्कि टीएमसी अध्यक्ष के रूप में गई थीं।

भाजपा सांसद ने पूछे तीखे सवाल
भाजपा सांसद ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री होने के नाते किस मजबूरी में वह किसी निजी संपत्ति पर गईं और वहां से ग्रीन फाइल लेकर भाग गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिस आयुक्त और DGP भी वहां मौजूद थे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस ममता बनर्जी के अवैध और असंवैधानिक कामों में मदद कर रही है।सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी, आप क्या छुपा रही हैं? ऐसा क्या था जो छुपाने की जरूरत थी?

और पढ़े  अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी से चार की मौत,मारा गया हमलावर

अधिकारी बोले- ममता हटाओ, बंगाल बचाओ
इसी बीच पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि जनता की रैली है। अधिकारी ने दावा किया कि लोग चाहते हैं कि ममता बनर्जी, राजीव कुमार और सीपी मनोज वर्मा को जेल भेजा जाए।

 

शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) पर हमला किया, कानून तोड़ा और संविधान का उल्लंघन किया। उन्होंने सवाल उठाया कि ममता बनर्जी के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि रैली में लोग ‘फाइल चोर ममता’ के नारे लगा रहे हैं और सड़कों पर उतरकर कह रहे हैं— ‘ममता हटाओ, बंगाल बचाओ’ और ‘बीजेपी लाओ, बंगाल बचाओ’।

हमले को लेकर क्या बोले शुभेंदु अधिकारी
अपने ऊपर हुए कथित हमले को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वे सही रास्ते पर हैं और उनका काम ठीक चल रहा है, इसी वजह से ममता बनर्जी, उनकी पुलिस और उनके समर्थक उनकी जान पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं, मैं लड़ता रहूंगा। हमने अंग्रेजों को भगाया, सीपीआई(एम) को भगाया और अब ममता बनर्जी को भी सत्ता से बाहर करेंगे।

क्या है पूरा मामला, समझिए
अब अगर इस पूरे घटनाक्रम की बात करें तो, शनिवार को भाजपा सांसद और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) पर उनके साथ बेरहमी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा पुरुलिया से लौटते समय टीएमसी के गुंडो ने उनपर बेरहमी से हमला किया। इस हमले के बाद अधिकारी चंद्रकोना पुलिस स्टेशन में धरना पर भी बैठ गए थे। सोशल मीडिया प्लटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में अधिकारी ने आगे कहा था कि टीएमसी जनता के गुस्से और अपनी असहाय स्थिति के कारण इस तरह की गुंडागर्दी कर रही है।

और पढ़े  भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?

अधिकारी ने धरने के दौरान तत्काल कार्रवाई और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित होने तक धरने से नहीं उठेंगे। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे कानून-व्यवस्था की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवाज उठाएं।

  • Related Posts

    कोलकाता भगदड़: चोरबागान हादसे के बाद कार्रवाई, हटाए गए गिरीश पार्क थाने के प्रभारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी

    कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गोत्सव पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद गिरीश पार्क थाने के प्रभारी अधिकारी सुमित कुमार घोष को पद से हटा दिया गया है। इस हादसे…

    2026 महानवमी- 19 और 20 अक्तूबर दोनों दिन रहेगी नवमी, जानें क्या रहेगा कन्या पूजन का शुभ समय

    शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।…