Vacation Schedule: स्कूलों में 38 दिनों तक रहेंगी बरसात की छुट्टियां,शेड्यूल हुआ जारी

Vacation Schedule: स्कूलों में 38 दिनों तक रहेंगी बरसात की छुट्टियां,शेड्यूल हुआ जारी

हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 22 जून से 29 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां होंगी। छुट्टियों की कुल संख्या 38 रखी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए वर्ष 2023-24 की छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी स्कूलों में कुल 52 छुट्टियां रहेंगी।

देखें पूरा शेड्यूल-

1-<strong>Vacation Schedule: स्कूलों में 38 दिनों तक रहेंगी बरसात की छुट्टियां,शेड्यूल हुआ जारी</strong>

2-<strong>Vacation Schedule: स्कूलों में 38 दिनों तक रहेंगी बरसात की छुट्टियां,शेड्यूल हुआ जारी</strong>

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के तहत कुल्लू जिला में 23 जुलाई से 14 अगस्त, लाहौल-स्पीति जिला में 17 जुलाई से 27 अगस्त और शीतकालीन स्कूलों के तहत किन्नौर में 22 से 27 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां रहेंगी। शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में दिवाली से दो दिन पहले और दो दिन बाद चार छुट्टियां होंगी।

ग्रीष्मकालीन स्कूलों में लोहड़ी से दो दिन पहले और तीन दिन बाद तक छह दिन की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला के स्कूलों में दशहरे के अगले दिन से दस दिन की छुट्टियां होंगी। कुल्लू जिला में दिवाली से एक दिन पहले व एक दिन बाद और 26 दिसंबर से 11 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी।

और पढ़े  हिमाचल: विक्रमादित्य के विभागों का अतिरिक्त प्रभार, अनिरुद्ध सिंह संभालेंगे PWD और राजेश धर्माणी शहरी विकास
  • Related Posts

    हिमाचल: 3 माह में CBSE स्कूलों में 2,000 और शिक्षकों की भर्ती, सुक्खू बोले- योग्यता के आधार पर होगी नियुक्ति

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के अर्की में राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह में सरकारी सीबीएसई स्कूलों में अगले तीन माह के भीतर 2,000 और शिक्षकों…

    हिमाचल: विक्रमादित्य के विभागों का अतिरिक्त प्रभार, अनिरुद्ध सिंह संभालेंगे PWD और राजेश धर्माणी शहरी विकास

    विदेश दौरे पर गए लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के विभागों का कामकाज राज्य सरकार ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी…