Vacancy: DSSSB में 600 से ज्यादा पदों पर आवेदन का आखिरी मौका! 10वीं पास भी भर सकते हैं फॉर्म, ये है लिंक

Spread the love

 

 

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) फॉरेस्ट गार्ड, केयरटेकर और अन्य 615 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू हुई। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर, 2025 है।

 

कौन कर सकता है आवेदन?

डीएसएसएसबी द्वारा निकाली गई इन सभी भर्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 10वीं पास से लेकर उच्चतर डिग्री तक की योग्यता हो सकती है। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जैसे बीए, बी.कॉम, बी.एससी, बी.एड, बी.टेक/बीई शामिल हैं।

वहीं, स्नातकोत्तर डिग्री जैसे एमए, एमएससी, एमई/एम.टेक, एमबीए/पीजीडीएम, एमसीए वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, प्रोफेशनल कोर्स जैसे सीए, सीएस और आईसीडब्ल्यूए धारक उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन करने का अवसर मौजूद है। 

इतनी होनी चाहिए आयु

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष रखी गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी (जैसे एससी/एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग आदि) के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में शिथिलता प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। लेकिन महिला उम्मीदवारों, एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांग (PwBD) और भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) को फीस देने से छूट है। हालांकि, जो भूतपूर्व सैनिक आरक्षण का फायदा लेकर पहले से ही केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार या उसके किसी विभाग/निकाय में स्थायी नौकरी पा चुके हैं, उन्हें यह छूट नहीं मिलेगी।

और पढ़े  Vacancy 2026: SC में नई भर्ती, 78,800 तक सैलरी वाली नौकरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in जाएं।
  • होमपेज पर “New Registration” पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद, अपने User ID और Password से लॉगिन करें।
  • अब जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे चुनें और Application Form को ध्यान से भरें।
  • जरूरी दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
  • अगर फीस लगती है तो उसे SBI e-pay के जरिए ऑनलाइन जमा करें।
  • सब कुछ भरने के बाद आवेदन पत्र को सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Spread the love
  • Related Posts

    Vacancy 2026: SC में नई भर्ती, 78,800 तक सैलरी वाली नौकरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2026 के लिए सहायक संपादक, सहायक निदेशक, वरिष्ठ न्यायालय सहायक और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए…


    Spread the love

    2026 भर्ती: एनटीपीसी में इंजीनियर्स के लिए 515 पदों पर सीधी भर्ती, 1.40 लाख तक सैलरी,आवेदन कल से 

    Spread the love

    Spread the loveनेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) ने इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (EET) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती गेट 2025 स्कोर के आधार पर…


    Spread the love