Uttrakhand Samrat Prithviraj : सीएम धामी ने की घोषणा उत्तराखंड में भी टैक्स फ्री हुई सम्राट पृथ्वीराज।

 उत्तराखंड में भी सम्राट पृथ्वीराज फिल्म टैक्स फ्री हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। इसके बाद वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया। 
अपर सचिव (वित्त) बीके मठपाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राज्य के मल्टीप्लेक्स व सिनेमाघरों में सम्राट पृथ्वीराज फिल्म के टिकट पर एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी। यह प्रतिपूर्ति शासनादेश जारी होने की तारीख से छह माह तक की अवधि में देय हो सकेगी। एसजीएसटी की धनराशि ग्राहकों से नहीं ली जाएगी।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा उत्तराखंड में सम्राट पृथ्वीराज फिल्म टैक्स फ्री होगी। देशप्रेम, साहस एवं पराक्रम से परिपूर्ण सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अवश्य देखें। पृथ्वीराज फिल्म शुक्रवार को देशभर में रिलीज हो रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि इतिहास में हिंदू सम्राट के शौर्य, त्याग और गौरव गाथाओं की अनदेखी हुई। आक्रांताओं के इतिहास को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया। फिल्म पृथ्वीराज के शौर्य को प्रदर्शित करती है और भारत के गौरवमयी इतिहास को सामने लाती है।

और पढ़े  उत्तराखंड: 2 हजार रुपये तक बढ़ सकता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, यूपी में बढ़ाने से अब सरकार पर दबाव
  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…