उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, गैर सनातनियों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Spread the love

वरात्र के अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तिथि घोषित की गई। समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया कि अक्षया तृतीया पर 19 अप्रैल को शुभ लाभ बेला पर गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

 

18 अप्रैल को गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा जी भोगमूर्ति विग्रह डोली में सेना बैंड और ढोल दमाऊ के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनिट पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। रात्रि विश्राम भैरव घाटी के भैरव मंदिर में करेंगी। फिर 19 अप्रैल सुबह सात बजे गंगोत्री धाम के लिए पैदल रवाना होगी।

उसके बाद अक्षय तृतीया पर विधि विधान के साथ धाम के कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे। समिति के उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान इस वर्ष मंदिर परिसर में गैर सनातनी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- दून अस्पताल की पहली मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पंजीकरण के दाैरान हुई घटना
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट- रामसिंह कैड़ा ने ली मंत्रिपद की शपथ, छात्रसंघ अध्यक्ष से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल से दो बार के विधायक राम सिह कैड़ा का राजनीतिक सफर कॉलेज कैंपस से कैबिनेट तक का रहा। आज उन्होंने धामी मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ…


    Spread the love

    देहरादून- धामी कैबिनेट में मदन कौशिक भी, हरिद्वार जिले के भारी कद के नेता, चौथी बार मंत्री बने

    Spread the love

    Spread the loveधामी कैबिनेट में मंत्रिपद की शपथ लेने वाले पांच मंत्रियों में से एक नाम मदन कौशिक का है, जो हरिद्वार जिले के भारी कद के नेता के रूप…


    Spread the love