उत्तरकाशी: राज्यपाल ने किया आपदाग्रस्त धराली और मुखबा का दौरा, प्रभावित परिवारों से भी मिले

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सोमवार को उत्तरकाशी जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली और मुखबा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से भेंट की और राहत एवं सुरक्षा कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

मुखबा में राज्यपाल ने आपदा प्रबंधन, राहत एवं सुरक्षा कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से चल रहे राहत और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी ली।

 

राज्यपाल ने मुखबा में धराली से आए प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग और सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार एवं पूरा प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता और पुनर्वास हेतु ठोस एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि प्रभावित लोग शीघ्र ही सामान्य जीवन में लौट सकें।

 

राज्यपाल ने प्रभावित क्षेत्र में कार्य कर रहे जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के आपसी समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, परिश्रम और त्वरित कार्रवाई से राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिली। विशेष रूप से, राज्यपाल ने 14 राजपूताना रेजीमेंट के जवानों की सराहना की, जिन्होंने स्वयं आपदा प्रभावित होने के बावजूद राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने इसे मानवता की सच्ची सेवा और साहसिक कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग: केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक रूट पर गए पांचों ट्रैकर्स से हुआ संपर्क, सभी सुरक्षित बाहर आए
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…