विधायकों के फिर जागे अरमान-  उत्तराखंड में जल्द ही होगा कैबिनेट विस्तार,CM ने दिए संकेत, 5  कुर्सियां हैं खालीं,राम सिंह कैड़ा को मिल सकती है कैबिनेट में जगह..

Spread the love

 

त्तराखंड में कैबिनेट विस्तार जल्द ही हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसके संकेत दिए हैं। विस्तार की चर्चाओं से मंत्री पद की दौड़ में शामिल विधायकों के अरमान फिर से जाग गए हैं।

राज्य कैबिनेट में पांच पद खाली चल रहे हैं। इनमें चार पद काफी लंबे समय से खाली हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ है। भाजपा के विधायक इन पदों के जल्द भरने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कई बार की कसरत के बावजूद अभी तक मंत्रियों के खाली पदों को भरा नहीं जा सका है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नई दिल्ली दौरे के दौरान उनकी कैबिनेट विस्तार को लेकर शीर्ष नेतृत्व से बातचीत हुई है।

 

माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी के बाद अब जल्द इस संदर्भ में निर्णय लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी रविवार को इसके संकेत दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि इस बाबत हाईकमान से बात चल रही है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कैबिनेट में खाली चल रहे पदों को भरने को लेकर लंबे समय से कवायद चल रही है, अब इन पदों को जल्द भरा जाएगा।

 

चर्चाओं में इन विधायकों के नाम
कैबिनेट में जिन नए चेहरों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं उनमें विधायक खजान दास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, भरत चौधरी, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, राम सिंह कैड़ा आदि समेत कुछ अन्य नाम शामिल हैं।

और पढ़े  देहरादून- लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वाला जालसाज CBI के हत्थे चढ़ा, आगरा से किया गिरफ्तार

कैबिनेट विस्तार को लेकर हाईकमान से बातचीत चल रही है। हमारी पार्टी लोकतांत्रित मूल्यों के आधार पर काम करने वाली पार्टी है, इसलिए हाईकमान के निर्देश के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर जल्द निर्णय होने की उम्मीद है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love