उत्तरकाशी- यमुनाघाटी के जंगलों में पहली बार ड्रोन से पहरेदारी, फायर सीजन में अपर यमुना वन प्रभाग ने की पहल

Spread the love

पर यमुना वन प्रभाग के जंगलों में आग लगाने वाले अपराधियों पर अब ड्रोन  कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। कैमरे लगने से चोरी छिपे जंगलों में आग लगाने वाले शरारती तत्व आसानी से पकड़ में आ सकेंगे। अपर यमुना वन प्रभाग में पहली बार यह पहल की शुरुआत की जा रही है।

फायर सीजन में अपर यमुना वन प्रभाग की मुंगर सन्ती, कुथनौर और रवांई रेंज में सबसे ज्यादा आग की घटनाएं सामने आई है। आग की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग ने तीनों रेंज के जंगलों में ड्रोन कैमरे उड़ाने की योजना तैयार की है जिससे आग की सही लोकेशन मिल सके।

अपराधियों  के  खिलाफ सख्त  कार्यवाही  के  निर्देश
योजना के तहत अब जंगलों को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाने वाले अपराधी ड्रोन कैमरे की नजर से नहीं बच पाएंगे। 15 फरवरी से 15 जून तक चलने वाले फायर सीजन में मई और जून में वनाग्नि की घटनाओं की ज्यादा संभावनाएं होती है।

वन विभाग वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चला कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करता है लेकिन अपराधी फिर भी जंगलों में आग लगाने से बाज नहीं आते हैं। बीते दिनों यमुना घाटी में दो दिवसीय  भ्रमण  पर पहुंचे मुख्य वन  संरक्षक   डॉ.  धीरज पांडेय ने ड्रोन कैमरे से वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण  और  वनों में आग लगाने वाले  अपराधियों  के  खिलाफ सख्त  कार्यवाही  के  निर्देश  दिए थे।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जंगलों में आग लगाने वाले व्यक्ति विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने से पहले गायब हो जाते हैं। उप प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग साधु लाल पलियाल का कहना है कि बड़कोट अपर यमुना वन प्रभाग में पहली बार वनाग्नि की घटनाओं पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी।

और पढ़े  देहरादून- आपदा में घर के साथ दस्तावेज भी हो गए क्षतिग्रस्त तो घबराने की जरूरत नहीं, नहीं कटेगा आपका वोट

Spread the love
  • Related Posts

    मल्लिकार्जुन खरगे हल्द्वानी में- खरगे ने रवी…जंतर-मंतर और अंकिता का किया जिक्र, कई मुद्दे उठाए

    Spread the love

    Spread the love हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के दौरान उन्होंने कई मुद्दों का जिक्र किया। खरगे ने रवी, जंतर-मंतर और अंकिता का भी जिक्र किया।  कांग्रेस…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आज खरगे की महारैली को लेकर पुलिस ने किया सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम, बेलबाबा पर हो रही सघन चेकिंग

    Spread the love

    Spread the loveआज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बेलबाबा क्षेत्र में पुलिस वाहनों की सघन चेकिंग कर रही…


    Spread the love