उत्तरकाशी आपदा: मुख्यमंत्री धामी से बोली रोती बिलखती खुशबू- मेरे मम्मी पापा से बात करवा दो सर

Spread the love

 

 

राली गांव की कई महिलाएं और युवतियां बृहस्पतिवार को सुबह जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंच गए। वहां पर सीएम के पहुंचते ही खुशबू पंवार और अन्य युवतियां रो पड़ीं। उनका कहना था कि तीन दिन हो गए हैं, लेकिन उनके माता-पिता और परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। कहा कि पहले ही हादसे में चाचा, चाची और मासूम बच्चा लापता है। अब मां पिता से बात नहीं हो पाई।

खुशबू, अंकिता पंवार, तनुजा पंवार, स्वाती युवतियों के साथ बीना पंवार, पुष्पा पंवार आदि कई महिलाएं सुबह ही जिला अस्पताल पहुंच गई थीं। वहां पर उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि मुख्यमंत्री धामी अस्पताल आ रहे हैं। खुशबू ने बताया कि जिस दिन आपदा आई थी उस दिन थोड़ी देर के लिए पिता से बात हुई कि तेरे चाचा-चाची चले गए। उसके बाद से उनसे बात नहीं हो पाई।
उन्होंने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उनके पिता बहुत कमजोर दिल के हैं। दो दिन से कोई खबर नहीं मिल पाने से उन्होंने अनहोनी का डर है। सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि शुक्रवार से धराली से सभी लोगों को निकालने की अभियान शुरू किया जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love