उत्तरकाशी Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, युवक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

खालसी रोड पर शुक्रवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर खाई में जा गिरी। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दूसरा युवक घायल हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस सहित राजस्व पुलिस ने घायल को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। दूसरी ओर मृतक के शव का खाई से बाहर निकाला जा रहा है।

तहसीलदार धीरेंद्र कुमांई ने बताया कि शुक्रवार शाम खालसी निवासी सूरज(24) पुत्र श्याम सिंह और सुमन पंवार(25) पुत्र चंदर सिंह अपनी कार की धुलाई कर मंडरसगाड़ से वापस जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण सहित राजस्व पुलिस सहित पुलिस मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घटना में घायल सुमन पंवार को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। वहां पर उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी ओर सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव को खाई से बाहर निकाला जा रहा है।

और पढ़े  देहरादून: मांगों को लेकर पीटीए शिक्षकों ने भरी हुंकार, गांधी पार्क से विशाल रैली निकाल मुख्यमंत्री आवास कूच
  • Related Posts

    संत रविदास की 650वीं जयंती: BJP की समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड, दून से हरिद्वार तक होंगे कार्यक्रम

    संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही अखिल भारतीय समरसता यात्रा आज मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचेगी। यात्रा का कुल्हाल गेट विकासनगर में स्वागत होगा। इसके…

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…