उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड से मानसून की हुई विदाई, अब मौसम शुष्क रहने के आसार

 

 

उत्तराखंड, हिमाचल और यूपी के विभिन्न हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो गई। हालांकि, यूपी, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों में मानसून लौटेगा। नवरात्र के शुभारंभ से पहले मानसून ने विदाई ले ली है। ऐसे में अब मानसूनी बारिश की संभावनाएं समाप्त हो गई हैं। वहीं, अब कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा।

 

मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के शेष भाग, पश्चिम उत्तर के कुछ भाग से लौट गया है। साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से अगले दो-तीन दिनों में मानसून के लौटने की संभावना है।

और पढ़े  बर्निंग बस: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में आग से शव बने कंकाल, सीटों से चिपकी मिली चमड़ी, खौफनाक था मंजर
  • Related Posts

    एलएनजी से दौड़ी देश की पहली डुअल-फ्यूल ट्रेन: गृह मंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी, कहा- सुविधाओं-सुरक्षा में बड़ा बदलाव

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से देश की पहली एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस)  से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना…

    बड़ी खबर: मोबाइल यूजर्स के लिए राहत भरी खबर, 28 की बजाय 30 दिनों के होंगे वैलिडिटी प्लान

    भारत के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। अब आपको हर 28 दिन में अपना फोन रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति मिलने…