प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: आज होगा पीएम इंटर्नशिप पोर्टल लॉन्च, 12 अक्तूबर से कर सकेंगे आवेदन, जानें क्या है पूरा विवरण..

 

केंद्रीय बजट में घोषित इंटर्नशिप कार्यक्रम युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के अवसर प्रदान करेगा। आज, यानी 3 अक्तूबर को एक समर्पित इंटर्नशिप पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, जिससे उम्मीदवार सीधे इंटर्नशिप के अवसरों के संपर्क में रह सकेंगे। छात्रों को इस पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। कंपनियां अपनी इंटर्नशिप रिक्तियों को इस पोर्टल पर अपलोड करेंगी। योग्य उम्मीदवार 12 अक्तूबर से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे।

500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका

इस योजना के तहत चुने गए सभी आवेदकों को भारत सरकार की ओर से मासिक वजीफा और वित्तीय सहायता मिलेगी। इस योजना का लक्ष्य 1 करोड़ से ज्यादा छात्रों को लाभ पहुंचाना है। इस योजना के तहत छात्रों को भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में 12 माह, यानी एक वर्षीय इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली शिक्षा पूरी कर चुके सभी छात्र इंटर्नशिप के लिए पात्र होंगे।

PM Internship Scheme Eligibility: पात्रता मानदंड

इस योजना के तहत 21 से 24 वर्ष की आयु के उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं। गौरतलब है कि यदि किसी उम्मीदवार की आयु 24 वर्ष से अधिक है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगा। इसके साथ ही आवेदक के परिवार में माता-पिता की सभी स्त्रोतों से वार्षिक आय 8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। यदि परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी है, तब भी उम्मीदवार इसके लिए पात्र नहीं होंगे। आईआईटी या आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से डिग्री प्राप्त करने वाले या सीएमए या सीए जैसे प्रमाणपत्र वाले लोग अपात्र हैं।

और पढ़े  भूल जाओ डॉक्टर को, मैं दूंगा सही सलाह, एआई के कहने पर इंजीनियर ने छोड़ी मिर्गी की दवा, मौत, केस दर्ज

इंटर्नशिप पोर्टल के ग्राहक सेवा केंद्र के अनुसार, इस योजना के तहत 10वीं-12वीं पास, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) और कौशल केंद्रों के युवा भाग ले सकते हैं। गौरतलब है कि आवेदन करने वाला उम्मीदवार यदि रेग्यूलर पाठ्यक्रम में पढ़ाई कर रहा है, तो वह आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होगा। यदि उम्मीदवार मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा है, तो वह भी आवेदन करने के लिए पात्र नहीं है।

PM Internship Stipend: वेतन

सरकार इंटर्न को 4,500 रुपये प्रति माह का वजीफा देगी; फर्म अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) फंड से 500 रुपये का अतिरिक्त योगदान देंगी। इसका अर्थ है कि उम्मीदवार को इंटर्नशिप लगने के बाद 5000 रुपये मासिक वजीफा दिया जाएगा। इंटर्नशिप लगते ही आवेदकों को मासिक वजीफे के अलावा 6000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता मिलेगी।

इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए आवेदकों की सूची बनाने के लिए एक बैकएंड बॉट का उपयोग किया जाएगा, और फिर भाग लेने वाले संगठन व्यक्तियों का मूल्यांकन और चयन करेंगे।

  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…