Uttarakhand Weather update: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी 18 से बदलेगा मौसम, मैदान से पहाड़ तक 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट.

पिछले कुछ दिनों से मानसून के शांत रहने के बाद एक बार फिर बृहस्पतिवार से राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक कहीं कहीं भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज के चलते कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। भारी बारिश के मद़्देनजर आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से लेकर अगले तीन दिनों तक प्रदेश के सभी जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस संबंध में राज्य सरकार व आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

दूसरी ओर राजधानी दून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने इलाकों में किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने को लेकर सतर्क रहें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।

और पढ़े  उत्तराखंड: भूमि धोखाधड़ी के आठ मामलों में प्राथमिकी के आदेश, लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में आदेश जारी
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…