उत्तराखंड मौसम Update: राज्य में भारी बारिश से मची तबाही कही टूटा पुल तो कही गांव में कमर तक भरा पानी,मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा

उत्तराखंड मौसम Update: राज्य में भारी बारिश से मची तबाही कही टूटा पुल तो कही गांव में कमर तक भरा पानी,मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा

अगले 3 दिन तक राज्य में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि, शुक्रवार और शनिवार को भारी से भारी बारिश की आशंका है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कही-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

लगातार हो रही वर्षा के कारण आनेकी नदी में बहुत अधिक पानी आने से पुल टूट गया। जिससे गांव वासियों का संपर्क शहर से बंद हो गया। उप जिलाधिकारी हरिद्वार पूर्ण सिंह राणा ने गांव में जाकर कमर तक के पानी में उतर कर नदी को पार कर ग्राम वासियों के बीच राहत एवं बचाव सामग्री पहुंचाई। वहीं, जेसीबी मशीन पर बैठकर टूटे हुए पुल का निरीक्षण भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ किया गया। उधर, पुरानी कुंडी गांव में भी पानी भर गया।

<strong>उत्तराखंड मौसम Update: राज्य में भारी बारिश से मची तबाही कही टूटा पुल तो कही गांव में कमर तक भरा पानी,मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा</strong>
पुल टूटने के कारण नदी में बहा युवक-
कोटद्वार में मालन पुल के टूटने से हल्दूखाता मल्ला निवासी प्रशांत डबराल(40) पुत्र प्रकाश डबराल बह गया। उसके दो साथी हुकुम सिंह और रविंद्र ने पुल की रेलिंग पकड़कर किसी तरह जान बचाई। घायल अवस्था में दोनों को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, दो युवकों के बाइक सहित पुल से गिरकर नदी में बहने की भी सूचना है।
<strong>उत्तराखंड मौसम Update: राज्य में भारी बारिश से मची तबाही कही टूटा पुल तो कही गांव में कमर तक भरा पानी,मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा</strong>

और पढ़े  देहरादून: हाईटेक सिम बॉक्स से चल रहा संदिग्ध कॉल सेंटर पकड़ा, ग्राहकों को धमकाकर ठगी का आरोप, 2 गिरफ्तार

प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी-
रुड़की के खानपुर क्षेत्र में बुधवार को दो जगह तटबंध टूटने से बाढ़ आ गई थी। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। इससे पहले उन्होंने देहरादून में आपदा कंट्रोल रूम में प्रदेश में अतिवृष्टि और आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…