पौड़ी – हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक

पौड़ी – हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक

आगामी 17 जुलाई को जनपद स्तर पर हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्व पांडे ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक ली।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष हरेला पर्व जल संरक्षण एवं जल धाराओं का पुनर्जीवन थीम पर आधारित है, जिसके तहत समूचे जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिला मुख्यालय सहित क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत आयोजित होने वाले हरेला पर्व कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से शामिल करना सुनिश्चित करें, इसके साथ ही वृक्षारोपण में आमजन की सहभागिता को भी सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हरेला पर्व के दिन वृहद वृक्षारोपण हेतु सभी विभागों/संस्थाओ को पौधे उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्हीने जिला मुख्यालय सहित तहसील व विकासखंड स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों व गोष्ठियों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण को संतुलित बनाएं रखने व जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दे।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष हरेला पर्व के अवसर पर रेंज के प्रत्येक वन अनुभाग स्तर पर एक हरेला वन की स्थापना की जाएगी, जिसमे फल व चारा प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया जाएगा, कहा कि इन वनों में अगले पांच वर्ष तक बरसात के मौसम में पौधरोपण निरंतर किया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: दोपहर बाद बदला मौसम, यमुनोत्री और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानों में बारिश के आसार

अमृत सरोवर हर वर्ष रिचार्ज होते रहे इस हेतु उन्होंने अधिकारियों को अमृत सरोवर के आसपास वृक्षारोपण का प्लान तैयार करने को कहा है। जिला मुख्यालय पर सामूहिक वृक्षारोपण जज कोर्ट के समीप किया जाएगा।

  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…