उत्तराखंड: Traditional festival 🎎- 15 मार्च को मनाया जाएगा पारंपरिक त्योहार “फूलदेई” ।

Spread the love

उत्तराखंड: Traditional festival 🎎- 15 मार्च को मनाया जाएगा पारंपरिक त्योहार “फूलदेई” ।

15 मार्च को मनाया जाएगा कुमाऊं का पारंपरिक त्योहार फूलदेई। तभी से बसंत ऋतु की शुरुआत हो जाएगी। इस वर्ष 15 मार्च को शीतलाष्टमी भी होगी। मीन संक्रांति के दिन भूमि, वस्त्र और दान का महत्व होता है। पूरे चैत्र माह में बहन-बेटियों को भिटौली देने की भी परंपरा है।
यह माह भाइयों की ओर से भिटौली, पकवान, दक्षिणा देने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। फूलदेई के दिन कन्याओं को चावल, गुड़, दक्षिणा, पुष्प देकर संतुष्ट करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, फूलदेई में जिस घर की देहली पर पूजन कराकर व दक्षिणा देकर कन्या को सम्मान सहित विदा किया जाता है, उसमें लक्ष्मी का वास होता है। इस माह बहनों को यादकर भिटौली देने से सभी पापों का नाश और बहनों का आशीर्वाद भाईयों के कई कुलों का उद्धार करता है। ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि इस दिन सूर्य भगवान कुंभ राशि से मीन राशि में सुबह 6ः34 मिनट पर संचरण करेंगे जिस कारण कुंभ सौर पक्षीय मास समाप्त हो जाएगा और चैत्र सौरमास की शुरुआत हो जाएगी जिसे खर मास यानी काला महीना भी कहा जाता है। खर मास होने के कारण, विवाह यज्ञोपवीत संस्कार तथा महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यों को करने के लिए 14 अप्रैल तक इंतजार करना होगा।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी- पहली बार ट्रैप कैमरे में कैद हुई हिमालयन वीजल, विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- पहाड़ से बाजार पहुंचा काफल का स्वाद, बढ़ी आमदानी, चारधाम यात्री भी उठा रहे लुत्फ

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की पहचान माने जाने वाले काफल की मिठास इन दिनों शहर के बाजारों में घुलने लगी है। खिर्सू व उससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में…


    Spread the love

    चमोली- ज्योर्तिमठ मलारी हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, रास्ता बंद

    Spread the love

    Spread the loveज्योर्तिमठ मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। ढाक के समीप सड़क चौड़ीकरण के कार्य करने के दौरान पहाड़ी से अचानक भारी मलबा सड़क पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *