उत्तराखंड: आज लोकपर्व फुलदेई का त्योहार,बच्चों में उत्साह, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

 

 

त्तराखंड में वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक और बच्चों का पसंदीदा त्योहार फूलदेई पर्व आज से मनाया जाएगा। होली के साथ फूलदेई त्योहार होने के बावजूद बच्चों में इसे लेकर खासा उत्साह है। बच्चों ने फूलदेई को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकानाएं दीं।

उत्तराखंड में मनाया जाने वाला फूलदेई त्योहार चैत्र संक्रांति पर मनाया जाता है। इसमें बच्चे फ्योली, बुरांस, पंय्या, आडू के साथ ही विभिन्न तरह के फूल कंडी (टोकरी) पर चुनते हैं। जिसके बाद घोघा माई के गीत गाते हुए फूलों को घरों की देहरी पर डालते हैं।

कुछ जगह पर दस दिन तो कुछ जगह पर एक सप्ताह तक फूल डाले जाते हैं। फूल डालने वाले बच्चों को लोग उपहार देते हैं। कुछ जगह पर बच्चों ने बृहस्पतिवार को ही फूल चुनकर रख लिए, ताकि सुबह समय पर फूल डाले जा सकें। देवर खडोरा गांव के पंड़ित लक्ष्मी प्रसाद भट्ट और जैसाल गांव के पंडित सोनू जैसाली ने बताया कि शुक्रवार को चैत्र संक्रांति पर फूलदेई त्योहार मनाया जाएगा।

और पढ़े  राहुल को 'राहुल मियां' कहना इत्तेफाक नहीं: नवीन संकेत, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे को आगे लेकर चलेगी BJP
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…