उत्तराखंड : रुड़की , हरिद्वार समेत 6 रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पत्र में मुख्यमंत्री का भी नाम।।

Spread the love

रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें 21 मई को लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई रेलवे स्टेशनों के अलावा हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है।
बताया गया है कि पत्र में टार्गेट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम भी है। पत्र मिलने से हरिद्वार से नजीवाबाद तक खलबली मच गई है। पुलिस पत्र भेजने वाले की जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही उत्तराखंड और यूपी के रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
 सूत्रों के मुताबिक रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को शनिवार शाम एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र टूटी-फूटी हिंदी में लिखा हुआ है। इसमें खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बता कर लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। साथ ही हरिद्वार में मंशा देवी, चंडी देवी समेत अन्य धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने की धमकी दी है।

रेलवे के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पत्र के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहीं पुलिस पत्र भेजने वाले की जानकारी हासिल करने में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस पूर्व में मिले इस तरह के धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग मिलान कर रही है। बता दें कि रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को अप्रैल 2019 में भी इस तरह का धमकी भरा पत्र मिला था।

और पढ़े  Uttarakhand- पांचवे दिन ध्वनिमत से 1.11 लाख करोड़ का बजट पारित, सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

हालांकि पहले मिले पत्रों की तरह यह किसी की शरारत भी हो सकती है लेकिन मामला संवेदनशील होने के चलते पुलिस अलर्ट मोड में है। देर रात तक रेलवे और पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बचते रहे। रुड़की जीआरपी की कार्यवाहक थानाध्यक्ष ममता गोला ने बताया कि पत्र मिलने की जानकारी मिली है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *