Uttarakhand : भाजपा ने कैलाश गहतोड़ी को दिया इनाम बनाया गया राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष।

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी चंपावत सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने गहतोड़ की राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया है। 
सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को इनाम मिल सकता है, ऐसे कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। सियासी जानकारों का मानना था कि विधायकी छोड़ने के बाद कैलाश गहतोड़ी का राजनीतिक ग्राफ ऊंचा होगा। इसका कारण यह है कि साल 2002 से अब तक मुख्यमंत्री के लिए जितने भी विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उनमें से सभी को पार्टी और सरकार ने सम्मान दिया।
गहतोड़ी को पार्टी क्या इनाम देगी और उन्हें क्या ओहदा मिलेगा इस पर सभी की नजर थी। गुरुवार को पार्टी ने उन्हें राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाकर इस पर संशय खत्म कर दिया है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड में आज शाम 5 बजे थमेगा पहले चरण के प्रचार का शोर, आठ पोलिंग पार्टियां रवाना
  • Related Posts

    मोटाहल्दु: गौला नदी में डूबने से 2 छात्रों की मौत, शव बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    Spread the love

    Spread the love   गौला नदी में नहाने गए कक्षा 9वीं और कक्षा 10वीं के दो छात्र मंगलवार की रात डूब गए। बुधवार की सुबह दोनों का शव पांच घंटे…


    Spread the love

    कांवड़ यात्रा: 4 करोड़ से ज्यादा ‘भोले’ पहुंचे हरकी पैड़ी,हाईवे से शहर तक उमड़ा रेला..

    Spread the love

    Spread the love     कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन डाक कांवड़ यात्रियों की रफ्तार बेहद तेज रही। हाईवे से लेकर शहर की गलियों तक सबसे अधिक तेज आवाज वाली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *