Uttarakhand : भाजपा ने कैलाश गहतोड़ी को दिया इनाम बनाया गया राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी चंपावत सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने गहतोड़ की राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया है। 
सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को इनाम मिल सकता है, ऐसे कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। सियासी जानकारों का मानना था कि विधायकी छोड़ने के बाद कैलाश गहतोड़ी का राजनीतिक ग्राफ ऊंचा होगा। इसका कारण यह है कि साल 2002 से अब तक मुख्यमंत्री के लिए जितने भी विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उनमें से सभी को पार्टी और सरकार ने सम्मान दिया।
गहतोड़ी को पार्टी क्या इनाम देगी और उन्हें क्या ओहदा मिलेगा इस पर सभी की नजर थी। गुरुवार को पार्टी ने उन्हें राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाकर इस पर संशय खत्म कर दिया है।

और पढ़े  चमोली: बदरीनाथ धाम पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी, दर्शन कर मंदिर में चढ़ाया ध्वज
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…