Uttarakhand : राज्य सभा चुनाव के कारण गैरसैंण बजट सत्र को लेकर सस्पेंस बरक़रार, बदल सकती है सत्र की तारीख..

Spread the love

गैरसैंण विधानसभा में सात जून से प्रस्तावित सत्र को लेकर असमंजस बना हुआ है। सत्र के दौरान राज्य सभा चुनाव देहरादून में होने की वजह से सत्र की तारीख में बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही है। उधर, चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते सत्र के लिए संसाधन और सुविधाएं जुटाना भी सरकार के लिए चुनौती माना जा रहा है।

हालांकि वित्त विभाग बजट की पूरी तैयारी कर चुका है। मार्च महीने में लेखानुदान लाने के बाद अब सरकार को वित्तीय वर्ष के लिए बजट लाना है। वित्त विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बजट की पूरी तैयारी हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट में जन सुझावों को शामिल करने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में हितधारकों के साथ दो बड़ी बैठकें कर चुके हैं। इन सब तैयारियों के बीच सचिव विधायी एवं संसदीय विभाग ने बजट सत्र आहूत करने के लिए विधानसभा सचिव को व्यवस्था करने के लिए आदेश जारी कर दिया है। लेकिन इन सारी कवायद के बावजूद सत्र के तय तिथि पर आहूत होने को लेकर सस्पेंस बना है।

राज्यसभा चुनाव है सस्पेंस की वजह
इस सस्पेंस की प्रमुख वजह राज्य सभा का चुनाव माना जा रहा है। राज्य सभा की एक सीट के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल रिटर्निंग ऑफिसर हैं, जबकि संयुक्त सचिव विधानसभा चंद्र गोहन गोस्वामी को सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है। इन दोनों ऑफिसर की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होनी है। चुनाव लड़ने की स्थिति में 10 जून को मतदान होगा। यह पूरी प्रक्रिया रिटर्निंग आफिसर होने के नाते विस सचिव को पूरी करनी है। जबकि विधानसभा सत्र के भी वही मुख्य सूत्रधार होते हैं।

और पढ़े  उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, गैर सनातनियों के प्रवेश पर रहेगी रोक

सोच में सरकार
इन तमाम परिस्थितियों के बीच अब सरकार के स्तर पर सोच विचार शुरू हो गया है। विधायी एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से चर्चा कर चुके हैं। इसे देखते हुए सत्र की तिथि में बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही हैं। विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल का कहना है कि निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार, राज्य सभा चुनाव देहरादून विधानसभा के कक्ष 303 में होना है।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *