उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग: कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती शुरू,12वीं पास 8 नवंबर से करें आवेदन, जानें योग्यता और रिक्तियां,करें आवेदन

Spread the love

 

त्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप ‘सी’ कांस्टेबल जिला पुलिस (पुरुष) और कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 2,000 पदों को भरने के लिए पंजीकरण विंडो आज से खोल दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर, 2024 है।

जून में होगी लिखित परीक्षा

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रुप ‘सी’ के कांस्टेबल जिला पुलिस (पुरुष) की 1600 और कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) की 400 रिक्तियों सहित कुल 2,000 रिक्तियों को भरना है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अस्थाई रूप से 15 जून, 2025 को होनी निर्धारित है।

इतना मिलेगा वेतन

उत्तराखंड पुलिस इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 21700-69100 (लेवल-3) के अनुसार सैलरी मिलेगी।

पात्रता मानदंड

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड, रामनगर, नैनीताल द्वारा मान्यता प्राप्त इंटरमीडिएट परीक्षा या इसके समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, सीधी भर्ती के मामले में उस उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी जो प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा की हो, या राष्ट्रीय कैडेट कोर से “बी” प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।

इन पदों के लिए 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं उत्तराखंड के एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम पांच साल की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में अर्हकारी शारीरिक मानक परीक्षण होगा। इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी।

Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे CM धामी, कहा- युद्धग्रस्त विश्व में शांति का मार्ग है योग
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love