लालकुआँ- क्षेत्र की बिगड़ती कानूनी व्यवस्था और बढ़ते नशे के अवैध कारोबार को लेकर काग्रेंस करेगी बड़ा आन्दोलन।

Spread the love

 

 

लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा ने क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक घटनाओं एवं अवैध नशे के कारोबार को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने लालकुआँ क्षेत्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून का राज नहीं, बल्कि जंगल राज का माहौल है आज क्षेत्र के लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त चुकीं है। उन्होंने भाजपा जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है।
यहाँ लालकुआँ पहुंचे काग्रेंस के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा ने विधानसभा क्षेत्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है। उन्होंने आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में अपराधिक मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने भाजपा जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो चुका है। भाजपा सरकार के बीते सात बर्ष के कार्यकाल में कानून का राज समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि अधिकत्तर अपराधिक मामलों में भाजपा नेता शामिल पाए गए हैं। क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता अराजकता पर उतारू है अपराधी और भाजपाई कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं।वही पुलिस और सरकार अपराधियों का मनोबल बढ़ा रहीं। विधानसभा के लोग सुरक्षित नहीं है दिनदहाड़े पूर्व सैनिकों पर गोली चलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की हर गली मोहल्लों में कच्ची शराब, स्मैक, चरस का कारोबार घडल्ले चल रहा है। युवा इस नशे की लत में पढ़कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। वही पुलिस प्रशासन भी इन नशा बेचने वालों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पनप रहे नशे को खत्म करने की बात जरूर कर रहीं हैं लेकिन धरातल पर इसे खत्म करने पर कोई कार्रवाई नही हो रही है। बल्कि पिछले दो तीन बर्षो से नशे का कारोबार बढ़ा हैं उन्होंने भाजपा सरकार और पुलिस पर नशा करोबारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपराधियों की शरणस्थली बन चुकी है। उन्होंने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग कि वह विधानसभा के हर आम आदमी की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करें ताकि आपराधियों में कानून का भय पैदा हो सकें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र बढ़ती आपराधिक घटनाओं और पनप रहे अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश नहीं लगाई तो कांग्रेस को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी किमत पर पनपने नही देगें।

और पढ़े  देहरादून - टीईटी की अनिवार्यता, शिक्षकों की नौकरी पर संकट गहराया, पर विभाग फार्मूला तय नहीं कर पाया

बाईट,हरेन्द्र बोरा वरिष्ठ कांग्रेस नेता।


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार – क्रिकेट मैच के बाद सड़क पर टकराव, घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार कनखल क्षेत्र में क्रिकेट मैच खेलकर घर लौट रहे एक युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। बीच सड़क हुई इस घटना का वीडियो सीसीटीवी…


    Spread the love

    देहरादून: एक क्लिक, 4400 श्रमिकों को वितरित की गई 11 करोड़ रुपये, CM धामी ने डीबीटी से खातों में भेजी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 4400 से अधिक श्रमिकों को लगभग 11 करोड़ रुपये की…


    Spread the love