उत्तराखंड: चीनी के बढ़ते दाम पर सख्ती, थोक विक्रेताओं के यहां छापे..

चीनी के बढ़ते दाम और बाजार में इसकी उपलब्धता के संबंध में जिला प्रशासन ने मंगलवार को देहरादून समेत विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण और छापे मारे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर टीमों ने थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड की जांच की।

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल के नेतृत्व में देहरादून, विकासनगर, सहसपुर और ऋषिकेश में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। ऋषिकेश में उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी और विकासनगर में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में भी छापे मारे गए। अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक, खरीद-बिक्री के विवरण, बिक्री अभिलेख और बाजार में प्रचलित दरों की जांच की। साथ ही यह देखा गया कि उपभोक्ताओं से निर्धारित से अधिक कीमत तो नहीं वसूली जा रही है।
अभियान में जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त दीपक सेमवाल सहित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, गन्ना विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने कहा कि चीनी की कृत्रिम कमी, जमाखोरी, कालाबाजारी या अनुचित मूल्य वसूली किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाजार में चीनी की उपलब्धता और कीमतों की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने थोक और फुटकर विक्रेताओं को स्टॉक व बिक्री का विवरण नियमानुसार रखने तथा उपभोक्ताओं को उचित दर पर चीनी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
और पढ़े  देहरादून: बाल अधिकार आयोग के रिकॉर्ड में हेराफेरी, कार्रवाई से बचने को गायब किए उपस्थिति रजिस्टर के पन्ने
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…