उत्तराखंड : राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था – पिथौरागढ़ के 4 माह के चिराग को है आपकी मदद की दरकार एक – एक पैसे का मोहताज हुआ परिवार,उत्तराखंड के 5 अस्पतालों में नहीं हुआ उपचार अब दिल्ली रेफर।।

Spread the love

उत्तराखंड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खेतभराड़ पोस्ट बांसबगड़ तेजम निवासी चार वर्षीय मासूम चिराग को पिछले पांच माह से उत्तराखंड के अस्पतालों में चक्कर कटवाने के बाद दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया है। यहां चिराग के हार्ट का इलाज चल रहा है। पारिवारिक स्थिति सही न होने के कारण परिजनों को रहने, खाने और दवाओं को खरीदने के साथ ही कई अन्य दिक्कतें आ रहीं हैं। परिजनों ने लोगों से उपचार में सहयोग की अपील की है।
खेतभराड़ पोस्ट बांसबगड़ तेजम निवासी नंदन सिंह के चार माह के पुत्र मासूम चिराग को उपचार में मदद की दरकार है। परिजनों ने लोगों से चिराग के उपचार में मदद की अपील की है। करीब पांच माह पूर्व परिजन चार वर्षीय मासूम चिराग को जिला अस्पताल में लाए थे। इसके बाद चिकित्सकों ने चिराग को हल्द्वानी, वहां से एम्स ऋषिकेश और फिर एम्स दिल्ली रेफर कर दिया गया। चिराग के पिता नंदन सिंह ने बताया कि उनके सारे रुपये चिराग के उपचार में खर्च हो गए हैं। चिराग की दवाएं महंगी हैं। इसलिए उनको उपचार कराने में परेशानी हो रही है। उन्होंने लोगों से सहायता देने की अपील की है।

    • 7017895729
  • आप इस नंबर पर भी जानकारी ले सकते है। एसबीआई के बैंक खाता संख्या 34785596O39, आईएफएससी कोड एसबीआईएन0007657 पर आर्थिक सहायता देने की अपील की है।


    Spread the love
    और पढ़े  ऋषिकेश- अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे CM धामी, कहा- युद्धग्रस्त विश्व में शांति का मार्ग है योग
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *