उत्तराखंड: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 14 फरवरी को,बैठक में बजट सत्र की तारीख और स्थान किया जाएगा तय।

Spread the love

उत्तराखंड: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 14 फरवरी को,बैठक में बजट सत्र की तारीख और स्थान किया जाएगा तय।

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 14 फरवरी को होगी, जिसमें बजट सत्र पर होगा निर्णय होगा। बजट सत्र की तारीख व स्थान तय किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हो या देहरादून में, यह प्रदेश सरकार को तय करना है।
अभी तक बजट सत्र आहूत करने के बारे में विपक्ष के साथ प्रदेश सरकार ने कोई चर्चा नहीं की है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बातचीत में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, इसी माह के अंत तक बजट सत्र कराने की चर्चा चल रही है, लेकिन अभी तक सरकार ने बजट सत्र की तिथि तय नहीं की है। बजट सत्र के लिए समय कम है।

विपक्ष से कोई बातचीत नहीं की-
कहा, बजट सत्र कहां कराया जाए, यह सरकार को तय करना है। लेकिन, बर्फबारी व बारिश को देखते हुए सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने भी दून में ही सत्र आहूत करने की इच्छा जताई है, लेकिन अभी तक इस विषय पर सरकार ने विपक्ष के साथ कोई बातचीत नहीं की है। कहा, बजट सत्र के लिए विधायकों को अपने प्रश्न भेजने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए, जिससे पक्ष-विपक्ष के विधायक सदन में अपने क्षेत्र के मुद्दों को उठा सके।

कहा, इसके लिए सत्र की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए। दो-तीन दिन सत्र बुलाकर बजट पास कराना सरकार का मकसद नहीं होना चाहिए। आर्य ने कहा, कार्यमंत्रणा समिति से उनके साथ पार्टी के विधायक प्रीतम सिंह ने इस्तीफा दिया है। आगामी सत्र में कार्यमंत्रणा की बैठक में शामिल नहीं होंगे। सरकार कार्य संचालन नियमावली को ताक पर रखकर संख्या बल पर सदन को चलाना चाहती है।

और पढ़े  देहरादून: 9 साल बाद हटा कैबिनेट मंत्री धन सिंह से स्वास्थ्य महकमा

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *