हल्द्वानी हिंसा: नौकरी की तलाश में मिली मौत – बिहार से हल्द्वानी पहुचे युवक की उपद्रव के दौरान गोली लगकर हुई मौत, जांच शुरू

हल्द्वानी हिंसा: नौकरी की तलाश में मिली मौत – बिहार से हल्द्वानी पहुचे युवक की उपद्रव के दौरान गोली लगकर हुई मौत, जांच शुरू

हल्द्वानी में काम की तलाश में आए बिहार के युवक की आठ फरवरी की रात उपद्रव के दौरान गोली लगकर मौत हो गई थी। रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। प्रकाश रोजगार की तलाश में ही उत्तराखंड आया था। उपद्रव का शिकार बने प्रकाश के सिर में तीन गोली लगी थीं। फिलहाल वह गोलियां उपद्रवियों की थीं या पुलिस की, यह सवाल जांच का विषय है।

नौ फरवरी की सुबह गौला पुल के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस शिनाख्त के बाद प्रकाश नाम युवक के परिवार के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। युवक की जेब से कुछ दस्तावेज और मंगलसूत्र आदि चीजें मिली थीं। रविवार को प्रकाश के परिजन हल्द्वानी पहुंचे, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

शव लेने पहुंचे प्रकाश के बहनोई अंकित कुमार सिंह ने बताया कि प्रकाश कुमार सिंह (24) बिहार के भोजपुर आरा जिला स्थित छीनेगांव का रहने वाला था। उसके पिता सामदेव सिंह और मां इंदू देवी दूसरे की खेती बटाई पर कर घर चलाते हैं।

ग्रेजुएट था प्रकाश-
प्रकाश स्नातक था और रोजगार की तलाश में पहली बार आठ फरवरी को उत्तराखंड पहुंचा था। हल्द्वानी पहुंचने के बाद से उसकी परिवार वालों कोई बातचीत नहीं हुई थी। 10 फरवरी की दोपहर प्रकाश के बहनोई ने कॉल की तो फोन मेडिकल चौकी पुलिस के सिपाही ने उठाया और मौत की खबर दी। अंकित ने बताया कि प्रकाश परिवार का बड़ा बेटा था। उसकी 5 बहनें हैं और छोटा भाई भी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: शिक्षा मंत्री के निर्देश, छात्र संघ चुनावों में छात्राओं को मिलेगा 50 फीसदी प्रतिनिधित्व
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…