Agnipath उत्तराखंड – राज्य में अग्निपथ पर जगह-जगह विरोध – प्रदर्शन,500 पर दर्ज हुआ मुकदमा।।

Spread the love

अग्निपथ योजना (टीओडी) के खिलाफ उत्तराखंड में भी युवाओं में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को दस जिलों में युवाओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के पुतले फूंके। पुलिस ने भी सख्ती बरतते हुए करीब 500 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए।
डीजीपी के आदेश के तहत सभी जिलों में पुलिस अलर्ट रही। देहरादून और रुड़की में रेलवे स्टेशनों पर भारी फोर्स तैनात रही। वहीं अफसरों ने सेना भर्ती की कोचिंग देने वाले संस्थानों में युवाओं से बात कर शांति बरतने और योजना को लेकर फैल रही भ्रांतियों में न उलझने की अपील की।
डीडीहाट, बेड़ीनाग और रानीखेत में युवाओं ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में युवाओं ने जाखनी तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इसी तरह टनकपुर में युवकों ने नारेबाजी के बीच जुलूस निकाला। यहां कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को जाम लगाने के आरोप में 80 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसी तरह हल्द्वानी में तिकोनिया चौराहे पर नैनीताल मुख्य राजमार्ग पर जाम लगाने के आरोप में क्रिमिनल लॉ (अमेंडमेंट) एक्ट के तहत 400 अज्ञात युवाओं के खिलाफ दर्ज किया। यहां जाम के दौरान सरकारी संपत्ति गमले, सरकारी वाहन को नुकसान भी पहुंचाया गया था।

इसके अलावा काशीपुर में युवाओं ने सती मंदिर में सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन-यज्ञ किया। तीन सूत्री मांगों के लिए उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। बाजपुर और खटीमा में भी प्रदर्शन हुए। वहीं, देहरादून में एनएसयूई ने राजपुर रोड पर कांग्रेस मुख्यालय के सामने और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने गांधी पार्क के गेट पर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। वहीं, एआईएमआईएम ने प्रेसवार्ता कर योजना को वापस लेने की मांग उठाई। 

और पढ़े  देहरादून- महिलाओं के बीच पहुंचने के लिए भाजपा ने बनाया कीर्तन-नवरात्र प्लान, मंडल स्तर तक होंगे आयोजन

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *