उत्तराखंड: राष्ट्रपति मुर्मू का 8 दिसंबर को 2 दिवसीय देहरादून दौरा,जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश।

जिलाधिकारी सोनिका ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ड्यूटी में तैनात रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को 72 घंटे पहले आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल दून विवि का निरीक्षण भी किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सड़क ठीक करने के निर्देश दिए। नगर निगम को साफ सफाई और सैनिटाइजर, वन विभाग को हेलीपैड व निर्धारित रूट पर पेड़ों की लॉपिंग करने को निर्देशित किया। सीएमओ को कार्यक्रम स्थलों और फ्लीट के साथ चिकित्सकों की टीम उपकरण व एंबुलेंस के साथ तैनात रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कोविड की रोकथाम के मद्देनजर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने यातायात पुलिस को रूट प्लान तैयार करने को कहा। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी नितिश मणी त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन डॉ. एसके बरनवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत बोले-2027 का चुनाव उत्तराखंडियत बचाने का आखिरी मौका, सरकार पर साधा निशाना
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…