उत्तराखंड: अक्तूबर में केदारनाथ आएंगे पीएम मोदी, पूजा अर्चना के साथ करेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर में बाबा केदार के दर्शन करने आएंगे। 22 से 25 अक्तूबर के बीच उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी चल रही हैं। हालांकि अभी पीएमओ की ओर से प्रधानमंत्री का अधिकारिक रूप से कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अब तक छह बार केदारनाथ धाम आ चुके हैं। 21 अक्तूबर 2022 को भी वह केदारनाथ में आए थे। इस बार भी प्रधानमंत्री के केदारनाथ धाम आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

 

पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे

एसपीजी की टीम केदारनाथ का निरीक्षण भी कर चुकी है। मोदी बाबा केदार की पूजा अर्चना के साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण करेंगे

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री टिहरी जिले में टीएचडीसी की एक हजार मेगावाट की पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण करेंगे।

और पढ़े  लालच में हैवान बनी बेटी: प्रेमी के साथ रची मां की हत्या की साजिश, पहले गला दबाया, फिर बाल्टी में डुबोया सिर
  • Related Posts

    एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार

          जनता की सुनवाई, प्रभावी कानून व्यवस्था एवं हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना होगी प्राथमिकता, एसपी श्री हरबंस सिंह ने आधिकारिक रूप से हल्द्वानी के…

    प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी

    फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला पाने वाले तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से सत्यापन होने के बाद बुधवार को तीसरी…