उत्तराखंड: याचिकाकर्ता शक्ति सिंह बर्त्वाल ने उठाए सवाल- पंचायत चुनाव में दोहरे मतदाता मामले की राजभवन में की शिकायत

Spread the love

 

त्तराखंड में दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति का नाम दर्ज होने के मामले में कार्रवाई न होने को लेकर याचिकाकर्ता शक्ति सिंह बर्त्वाल ने राजभवन पहुंचकर शिकायत दर्ज की।

बर्त्वाल ने राज्य निर्वाचन आयोग पर उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने और कतिपय व्यक्तियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आयोग की कार्यप्रणाली द्वेषपूर्ण नजर आती है। पंचायत चुनाव में उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016, 2019 का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय की ओर से पारित आदेश में दो निर्वाचन क्षेत्रों में नाम दर्ज व्यक्तियों के विरुद्ध ठोस जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। आयोग न्यायालय की भावना के विरुद्ध कार्य कर रहा है। एक व्यक्ति का नाम दो अलग-अलग क्षेत्रों की मतदाता सूची में होना न केवल अवैध है बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ धोखा है।

उन्होंने राज्यपाल से इस गंभीर विषय में हस्तक्षेप कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। बर्त्वाल ने यह भी कहा कि यदि आयोग ने न्यायालय के आदेशों का अनुपालन न किया तो वे कोर्ट की अवमानना की याचिका दायर करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड Weather: सुबह से मौसम खराब, पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ तूफान की चेतावनी
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love