उत्तराखंड- कायम रही पंरपरा: यहाँ ग्राम पंचायत में दूसरी बार निर्विरोध हुआ प्रधान का चुनाव

Spread the love

 

 

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की राडागाड ग्राम पंचायत ने एक बार मिसाल कायम की गई। त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों की औपचारिक घोषणा से पहले ही राडागाड, ग्वाड़ और टोला गांवों से मिलकर बनी इस पंचायत में ग्रामीणों ने पारस्परिक एकता और भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए दूसरी बार प्रधान का चुनाव निर्विरोध किया है।

ग्वाड़ गांव की शोभा देवी नेगी को निर्विरोध प्रधान चुना गया, जबकि टोला गांव की राजेश्वरी देवी बर्त्वाल उपप्रधान बनीं। सात वार्ड सदस्यों का चुनाव भी सर्वसम्मति से किया गया। यह निर्णय ग्रामीणों की आपसी समझ और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

 

पहल की सराहना
वर्ष 2013 में सड़क की मांग को लेकर किए गए आंदोलन के बाद गांवों ने तय किया था कि हर पंचवर्षीय योजना में एक-एक गांव से बारी-बारी से प्रधान निर्विरोध चुना जाएगा। यह परंपरा इस बार भी कायम रही। बैठक में स्पष्ट किया गया कि यदि सीट पुरुष सामान्य के लिए होती, तो शोभा देवी के स्थान पर उनके पति विक्रमसिंह नेगी को चुना जाता।

इस निर्णय को टोला ग्वाड़ राडागाड विकास मंच ने समर्थन देते हुए कहा कि पंचायत चुनावों में अक्सर आपसी फूट पड़ती है, जबकि निर्विरोध चुनाव एकता और संसाधन बचाने का रास्ता है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्ण सिंह बर्त्वाल और अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने इस पहल की सराहना की और अन्य पंचायतों से भी इसे अपनाने का आह्वान किया।

नवनिर्वाचित प्रधान शोभा देवी ने कहा कि वे पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगी। ग्रामीणों की यह एकजुटता क्षेत्र में लोकतांत्रिक जागरूकता और विकासशील सोच की मिसाल बन गई है।

और पढ़े  देहरादून- राजधानी के चूना भट्टा क्षेत्र में मिला शव, क्षेत्र में सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस 

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love