उत्तराखंड: अब ये भर्ती परीक्षा भी हुई रद्द,नए सिरे से इस दिन होगी परीक्षा, इन अभ्यर्थियों को उच्च आयु सीमा में मिलेगी छूट।

Spread the love

उत्तराखंड: अब ये भर्ती परीक्षा भी हुई रद्द,नए सिरे से इस दिन होगी परीक्षा, इन अभ्यर्थियों को उच्च आयु सीमा में मिलेगी छूट।

आखिरकार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा-2021 को रद्द कर दिया है। अब इस भर्ती के लिए नए सिरे से विज्ञापन अप्रैल में जारी होगा, जिसमें इंटरव्यू नहीं होंगे। वहीं, पुरानी भर्ती के अभ्यर्थियों को नई भर्ती में आवेदन शुल्क में छूट के साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छूट देने का प्रस्ताव है।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 25 नवंबर 2021 को 776 पदों के लिए जेई भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी किया था, जिसके लिए 26 नवंबर से 17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन हुए थे। 7 से 10 मई 2022 के बीच इस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें करीब 31 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसका परिणाम 31 अगस्त 2022 को जारी किया गया था।

इसके बाद आयोग ने इंटरव्यू शुरू कर दिए थे, कृषि और मैकेनिकल के पदों पर इंटरव्यू हो भी चुके थे। इस बीच इस साल 8 जनवरी को राज्य लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक हो गया। इस परीक्षा को आयोग ने तत्काल रद्द कर दिया था। पेपर लीक में पकड़े गए आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने जेई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की भी जानकारी दी थी।

.शुल्क व आयुसीमा में छूट
राज्य लोक सेवा आयोग ने नए विज्ञापन के तहत आवेदन करने वाले पुराने अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट व अधिकतम आयु सीमा में राहत का प्रस्ताव पास कर शासन को भेज दिया है। अब शासन को ही इस पर कोई निर्णय लेना है।

और पढ़े  देहरादून: पंचायतीराज मंत्री बने कौशिक, सामने है छोटी सरकार को बड़े अधिकार दिलाने की पांच बड़ी चुनौतियां

Spread the love

Related Posts

ऋषिकेश AIIMS: युवाओं में भी बढ़ रहा बड़ी आंत का कैंसर, बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान से चपेट में आ रहे

Spread the love

Spread the love   बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण अब युवाओं में भी बड़ी आंत का कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। सामान्यत: बड़ी…


Spread the love

नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग पर कार 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में पूर्व फौजी की मौत

Spread the love

Spread the loveनरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर आज बुधवार दोपहर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में पूर्व फौजी की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि करीब…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *