उत्तराखंड: अब सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मिलेगी हर महीने छात्रवृत्ति

Spread the love

उत्तराखंड: अब सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मिलेगी हर महीने छात्रवृत्ति

राज्य के सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सरकार हर महीने छह सौ रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक छात्रवृत्ति देगी। विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत के मुताबिक इसके लिए 100 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया जाएगा।इस पर सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।सरकार छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने और ड्राॅप आउट को कम करने के लिए छात्रवृत्ति योजना लाने जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कक्षा 6 और 8 वीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जाएगी।

इसके आधार पर उनका चयन किया जाएगा। जबकि 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा। 10 वीं और 12 वीं में हर ब्लॉक के परीक्षा में शामिल हुए श्रेष्ठ 10 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
12 वीं के छात्र-छात्राओं को तीन साल तक के लिए मिलेगी छात्रवृत्ति

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक कक्षा छह के छात्र-छात्राओं को 600, 7 वीं के छात्रों को 700, 8 वीं के छात्रों को 800, 9 वीं के छात्रों को 900, 10 वीं के छात्रों को 2000, 11 वीं के छात्रों को 2500 और 12 वीं के मेरिट के आधार पर चयनित छात्र-छात्राओं को हर महीने 3000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। 12 वीं के छात्र-छात्राओं को जो छात्रवृत्ति दी जाएगी वे तीन साल तक के लिए मिलेगी।


Spread the love
और पढ़े  अल्मोड़ा- उत्तराखंड संयुक्त बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा 16 को, इस लिंक के माध्यम से कर सकते हैं पंजीकरण
  • Related Posts

    हरिद्वार- घास लेने जंगल गया था वन गुर्जर, जंगली हाथी ने किया हमला, पटक-पटककर मार डाला

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज के कांसवाली बीट क्षेत्र जंगली हाथी के हमले में एक वन गुर्जर की मौत हो गई। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत…


    Spread the love

    देहरादून- बंद नहीं होंगे जरूरतमंदों के लिए बने 114 आरोग्य मंदिर

    Spread the love

    Spread the loveमलिन बस्तियों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्रदेश में 114 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद नहीं होंगे। एक अगस्त से इनका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *