उत्तराखंड: दिवाली के पहले दीयों से जगमगाएगा लखपति दीदियों का घर, सोशल मीडिया पर सेल्फी डालेंगी महिलाएं

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड की सभी लखपति दीदियां अपने घर पर शाम के समय दिया जलाएंगी। दीया जलाने के बाद वे दीये के साथ सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट डालेंगी। ग्राम्य विकास विभाग की किसान योजनाओं का लाभ उठाने वाले किसान परिवारों से भी इसी तरह की अपील की गई है।

ग्राम्य विकास विभाग की एनआरएलएम योजना के साथ 71,362 स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) कार्य कर रहे हैं। तीन लाख लखपति दीदियां इन समूहों से जुड़कर विभिन्न उत्पादक कार्यों में जुटी हुई हैं। लगभग पांच लाख किसान भी विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ उठा रहे हैं। विभाग इन सबके साथ मिलकर एक माह तक अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगा। इनमें लखपति दीदियों और किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
19 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन
राज्य सरकार के विभिन्न विभाग भी अपने कार्य क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। आयकर विभाग 19 सितंबर को देहरादून सहित देश के 45 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन करेगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आभासी तरीके से युवाओं को नौकरी के प्रमाणपत्र बांटेंगे।

योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कोशिश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 17 अक्तूबर तक भाजपा सेवा संकल्प अभियान माह मना रही है। मोदी के सत्ता में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे कार्यक्रम में 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम रखा गया है। इसके अलावा रक्तदान, केंद्र-राज्यों की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान में पूरे महीने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दीया जलाना प्रधानमंत्री के कार्यों पर जनता का धन्यवाद ज्ञापन है। यह उन माताओं-बहनों का आशीर्वाद भी है जिनके जीवन में प्रधानमंत्री की जनहितकारी नीतियों के कारण बदलाव आया है।
– भरत सिंह चौधरी, ग्राम्य विकास विभाग मंत्री, उत्तराखंड

और पढ़े  चमोली: नंदप्रयाग संगम पर अलकनंदा में बहा श्रद्धालु, पिंडदान के बाद जल लेते वक्त हुआ हादसा
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…