उत्तराखंड- झंडे जी मेले: देशभर से संगत का आना जारी, भव्य यात्रा के साथ दरबार साहिब में लाया गया ध्वजदंड, 19 को होगा आरोहण

 

 

श्री झंडे जी मेले के लिए श्री दरबार साहिब में रौनक बढ़ने लगी है। मेला बाजार में भव्य सजावट की गई है। देशभर से संगत का आना जारी है। आज रविवार को महंत इंदिरेश अस्पताल, लाल पुल, माता वाला बाग होते हुए दरबार साहिब में ध्वजदंड लाया गया। इस दौरान महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।  19 मार्च को आरोहण के साथ मेला शुरू हो जाएगा।

शनिवार को श्री दरबार साहिब में पूजा-अर्चना के बाद श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने संगत को दर्शन दिए। उन्होंने  सभी को श्री झंडे जी मेले की बधाई दी। आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री झंडे जी के आरोहण के लिए मेला आयोजन समिति ने तैयारियों को  अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।इसके लिए श्री दरबार साहिब में संगत के लिए तीन बड़े लंगर लगाए गए हैं।

 

देर शाम तक पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से श्रद्धालु पहुंचते रहे। रविवार को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बांबे बाग से संगत नए ध्वजदंड को कंधे पर उठाकर श्री दरबार साहिब लेकर पहुंचेगी। मेला प्रबंधन समिति का अनुमान है कि इस पल का साक्षी बनने के लिए लाखों की संख्या में संगत श्री दरबार साहिब पहुंचेगी।

श्री झंडे जी मेले के लिए श्री दरबार साहिब में आज से गिलाफ सिलाई का काम शुरू होगा। इसके लिए पंजाब से 15 महिलाएं दून पहुंच चुकी हैं। गिलाफ सिलाई का काम 18 मार्च की शाम तक चलेगा। श्री झंडे जी के लिए हर बार गिलाफ सिलाई का काम महिलाएं ही करती हैं।

और पढ़े  हरिद्वार: अब कागजों पर सजेगी पड़ोसी हाथियों की दुनिया, वन्यजीव सप्ताह पर पहली बार की गई है ये खास पहल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…