उत्तराखंड : लड़की को नौकरी दिलवाने के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाकर किया बलात्कार ||

Spread the love

हरिद्वार में सिक्योरिटी एजेंसी में काम करने वाली युवती को दूसरी जगह पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसकी अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी सिडकुल प्रमोद उनियाल के मुताबिक क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत देकर बताया कि वह एक प्राइवेट एजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती है। वह मूल रूप से नैनीताल के एक गांव की रहने वाली है। युवती का कहना है कि सिक्योरिटी गॉर्ड की नौकरी में कम रुपया मिलने के कारण वह कोटेक हेल्थ केयर किशनपुर रुड़की में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गई।

जहां पर उसकी मुलाकात सुरेंद्र कुमार निवासी बरेली सताऊ यूपी से हुई। युवती का आरोप है कि 22 फरवरी को सुरेंद्र ने उसे फोन करके कहा कि उसके एक कंपनी में नौकरी की बात कर ली है। 24 मार्च से ड्यूटी ज्वाइन करनी है और उसे अभी युवती के शैक्षिक दस्तावेज चाहिए। जिस पर वह युवती के कमरे पर पहुंच गया।
बेहोशी का फायदा उठाया
युवती का कहना है कि इस दौरान सुरेंद्र खाने-पीने का सामान भी लाया था। जिस पर सुरेंद्र ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। जिसे पीने के बाद युवती बेहोश हो गई। युवती का आरोप है कि उसकी बेहोशी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो व फोटोग्राफ भी बनाए। युवती का आरोप है कि आरोपी सुरेंद्र उसे लगातार अब फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया।

और पढ़े  हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *