उत्तराखंड हाईकोर्ट:- हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज तिवारी बने हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में प्रशासनिक फेरबदल को लेकर एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है।

राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के लिए नियुक्त किया गया है।
मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की यह नई जिम्मेदारी 9 अक्तूबर 2026 से प्रभावी होगी। यह नियुक्ति वर्तमान मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद की जा रही है जो 8 अक्तूबर 2026 को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 6 अक्तूबर 2026 को केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन द्वारा यह अधिसूचना जारी की गई है।
और पढ़े  उत्तराखंड: 13 नवंबर को दून विवि में होगा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, राज्य के विकास को लेकर होगा मंथन
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    ऊधमसिंह नगर- CM ने दी किसानों को राहत: तीन महीने का बिजली बिल किया माफ, केसीसी ऋण वसूली पर भी रोक

    आपदा प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने किसानों के तीन महीने का बिजली बिल माफ करने की घोषणा की। खेती और बागवानी…