उत्तराखंड हाईकोर्ट- HC ने कहा- विवाह विवादों का त्वरित समाधान करें, ये हैं नियमावली के प्रावधान

Spread the love

 

 

त्तराखंड उच्च न्यायालय ने कहा है कि विवाह संबंधी विवादों का त्वरित समाधान किया जाए। हाईकोर्ट ने देहरादून के पारिवारिक न्यायालय को लंबित तलाक वाद का शीघ्र निस्तारण करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड केस फ्लो मैनेजमेंट नियमावली और हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 21बी दोनों ही यह सुनिश्चित करते हैं कि विवाह संबंधी विवादों का त्वरित समाधान हो ताकि पक्षकारों को अनावश्यक मानसिक और सामाजिक पीड़ा न झेलनी पड़े।

न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुइ। निम्मी रावत ने पति भरत ग्रोवर के खिलाफ 6 नवंबर 2023 को क्रूरता के आधार पर तलाक का वाद दाखिल किया था। प्रतिवादी ने जनवरी 2024 में पेशी दी। जुलाई 2024 में लिखित बयान दाखिल किया लेकिन इसके बाद अतिरिक्त लिखित बयान दाखिल करने की मांग ने कार्यवाही को लंबा खींच दिया। इस देरी से आहत याची ने हाईकोर्ट में अपील की।
कोर्ट ने कहा कि तलाक जैसे पारिवारिक मामले ट्रैक 1 श्रेणी में आते हैं जिन्हें अधिकतम एक वर्ष के भीतर निपटाना अनिवार्य है। इसलिए देहरादून पारिवारिक न्यायालय को आदेश दिया गया है कि वाद का निर्णय शीघ्र करे। किसी भी पक्ष को अनुचित स्थगन न दिया जाए। इस आदेश से अधीनस्थ न्यायालयों को स्पष्ट संदेश यह है कि विवाह संबंधी विवादों को समयबद्ध ढंग से निपटाना अनिवार्य है।

ये हैं नियमावली के प्रावधान
उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड केस फ्लो मैनेजमेंटनियमावली अधीनस्थ अदालतों के लिए बनाई है। इसके अनुसार…..
ट्रैक-1 में विवाह, भरण-पोषण, बाल अभिरक्षा जैसे मामले रखे गए हैं। इन्हें एक वर्ष में निपटाने का प्रावधान है
ट्रैक-2 में भूमि या संपत्ति विवाद जैसे दीवानी मामले हैं जिनका दो वर्ष में निस्तारण किया  जाना होता है
ट्रैक-3 में जटिल वाद रखे गए हैं जिन्हें तीन वर्ष के भीतर निपटाना अनिवार्य है

और पढ़े  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, कर एवं राजस्व निरीक्षक के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love