उत्तराखंड HC- सीनियर आईएफएस पंकज कुमार का ट्रांसफर आदेश रद्द, निदेशक बने रहेंगे

नैनीताल हाईकोर्ट की ओर से वन विभाग के प्रधान सचिव को अवमानना नोटिस जारी करने के एक सप्ताह बाद सरकार ने नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के डायरेक्टर पद से आईएफएस पंकज कुमार के ट्रांसफर का आदेश को वापस ले लिया है। खंडपीठ ने आईएफएस पंकज कुमार के पक्ष में ”नो मूवमेंट” (ट्रांसफर न करने) का आदेश दिया था। इसके बावजूद राज्य सरकार ने अप्रैल में ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया और आईएफएस पंकज कुमार द्वारा दिए गए आवेदन के बाद भी आदेश को वापस नहीं लिया।

 

राज्य के अधिवक्ता ने डिविजन बेंच को बताया कि राज्य ने ट्रांसफर ऑर्डर रद्द कर दिया है। इसको रिकॉर्ड पर लेते हुए कोर्ट ने अवमानना याचिका की अगली सुनवाई के लिए 11 सितंबर 2026 की तिथि नियत की। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई हुई। आईएफएस पंकज कुमार नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के डायरेक्टर बने रहेंगे।

और पढ़े  अंकिता हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ पहुंचे कोर्ट, नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, वायरल ऑडियो पर भी बोले
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…