उत्तराखंड: दिवाली का जश्न-: रोशनी से जगमग हुई देवभूमि, सियासी मेलजोल भी दिखा..

Spread the love

दिवाली पर देवभूमि रोशनी से जगमग है। सियासी गलियारों तक भी इसकी चमक पहुंची है। राजधानी देहरादून सहित राज्यभर में दीपावली का पर्व परंपरा, उत्साह और रौनक के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिलकर उन्हें बधाई दी। वहीं, आमजन के बीच भी दीपावली को लेकर उत्साह चरम पर है। घरों में दीप जलाए गए हैं। और शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया गया।

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी और तीरथ सिंह रावत के निवास पर पहुंचकर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम ने पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के घर जाकर भी उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

बिखरी रोशनी की छटा, आज मनेगा दीपावली का पर्व
राजधानी दून में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दून में रोशनी की छटा बिखरी है। वहीं, दूनवासियों में खासा उत्साह है। घरों को रंगीन लाइटों से सजाया गया हैं। शाम को शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना के बाद आतिशबाजी शुरू हो गई।। दीपावली पर इस बार शाम को एक घंटा 10 मिनट पूजा का मुहूर्त है।

Diwali celebrations in Uttarakhand politicians Diwali 2025 pictures of leaders including CM Dhami Harish Rawat

दीपावली का पर्व कार्तिक माह की अमावस्या की रात को मनाया जाता हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 3:44 बजे शुरू होकर 21 अक्तूबर को शाम 5:54 बजे तक रहेगी। मान्यता है कि दीपावली हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, नई ऊर्जा और खुशियों का संचार करती हैं।

और पढ़े  नैनीताल Road Accident: 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, BJP मंडल अध्यक्ष व युवक घायल

 

दून में 20 अक्तूबर को दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं कई लोग 21 अक्तूबर को भी दीपावली का पर्व मनाएंगे। चूंकि इस बार अमावस्या तिथि 20 अक्तूबर को शुरू होकर अगले दिन 21 अक्तूबर को शाम 05:54 बजे समाप्त होगी। ऐसे में कुछ विद्वानोंं ने 21 अक्तूबर को भी दीपावली मनाने का तर्क दिया है। ऐसे में कई लोग 21 को भी दीपावली का पर्व मनांएगे।

 

आपदा में उजड़े मजाड़ा गांव के लोगों के साथ भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली मनाई। सीएम सोमवार को मजाड़ा पहुंचे। मजाड़ा के लोगों ने इस बार दिवाली न मनाने का निर्णय लिया था। उनकी इस पीड़ा को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो सरकार ने इसका संज्ञान लिया।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गांव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    नैनीताल- ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, दोपहिया वाहनों पर लगी रोक, तिराहे पर लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the love नैनीताल में ईद के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए…


    Spread the love