उत्तराखंड :राज्य में 7 आईएएस व 6 पीसीएस समेत 14 अफसरों के बदले विभाग।

उत्तराखंड :राज्य में 7 आईएएस व 6 पीसीएस समेत 14 अफसरों के बदले विभाग।

शासन ने 7 आईएएस और 6 पीसीएस समेत 14 अफसरों के विभागों में बदलाव कर दिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बंशीधर तिवारी को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का उपाध्यक्ष बनाया गया है।तिवारी को प्रबंध निदेशक जीएमवीएन व निदेशक पंचायती राज से मुक्त कर दिया गया है। उनके बाकी विभाग यथावत रखे गए हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। आईएएस बीके संत को आयुक्त खाद्य विभाग भी दिया गया है जबकि आईएएस आनंद स्वरूप को निदेशक पंचायती राज का भी प्रभार दिया गया है।

देहरादून की डीएम से उपाध्यक्ष एमडीडीए की जिम्मेदारी हटा दी गई है। आईएएस संजय कुमार को निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण पद पर हल्द्वानी भेजा गया है। देहरादून के संयुक्त मजिस्ट्रेट नंद कुमार को मसूरी का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
पीसीएस अफसर आशीष भटगांई को निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग पंत नगर कृषि विवि, ऊधमसिंह नगर व मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें रुद्रपुर मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया है। इस पद पर काबिज निधि यादव को समाज कल्याण विभाग की निदेशक बना दिया गया है। इस पद से मुक्त हुए बीएल फिरमाल को पंतनगर कृषि विवि में निदेशक प्रशासन एवं मॉनीटरिंग व यूएसनगर व मुख्य कार्मिक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

विनोद गिरी गोस्वामी को निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के पद से मुक्त कर जीएमवीएन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वित्त सेवा के अधिकारी अरुणेंद्र सिंह चौहान से अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता का दायित्व हटा दिया गया है। उनके बाकी प्रभार बने रहेंगे। एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया सचिव रियल एस्टेट रेगूलेटरी अथॉरिटी (रेरा) से मुक्त हो गए हैं। सचिव रेरा की जिम्मेदारी सुंदर लाल सेमवाल को दी गई है। सेमवाल बाध्य प्रतीक्षा में थे।

और पढ़े  रुड़की में गरजे किसान: 14 मांगों को लेकर महापंचायत, सरकार और पूंजीपतियों पर किसानों के शोषण का आरोप
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…