उत्तराखंड- रक्षा मंत्री ने किया शौर्य स्थल का लोकार्पण.

उत्तराखंड- रक्षा मंत्री ने किया शौर्य स्थल का लोकार्पण.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने शौर्य स्थल का लोकार्पण किया और बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तराखंड वार मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से बनाए गए इस शौर्य स्थल पर प्रदेश के सभी बलिदानी सैनिकों के नाम अंकित हैं।

बीते दिसंबर माह में उत्तराखंड वार मेमोरियल ट्रस्ट ने शौर्य स्थल को सेना को हस्तांतरित कर दिया है। शौर्य स्थल का लोकार्पण करने के बाद रक्षा मंत्री अब शहीद जसवंत सिंह मैदान में वेटरन रैली में हिस्सा लिया। इसके बाद वह पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को संबोधित करेंगे। वे सोल ऑफ स्टील अभियान की भी शुरुआत करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही सीडीएस जनरल अनिल चौहान भी दून पहुंचे। सीडीएस बनने के बाद जनरल चौहान का यह पहला दून दौरा है। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डोईवाला विधायक ब्रिज भूषण गैरोला कैंट विधायक सविता कपूर जिलाधिकारी सोनिका एसएसपी दिलीप कुमार आदि ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया।

वीरों के बीच पहुंचकर श्रद्धा से झुक जाता है सिर
इस दौरान रक्षामंत्री ने कहा कि जब मैं आप जैसे देश के वीरों के बीच पहुंचता हूं तो मेरा शीश श्रद्धा से झुक जाता है। आपकी वीरता और बलिदान के दृश्य मेरी आंखों के सामने चमकते रहते हैं। आपने हमारे देश की सीमाओं की रक्षा की है और इसकी एकता और अखंडता को बनाए रखा है।

और पढ़े  लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…