Makar Sankranti:- हरिद्वार गंगा में डुबकी लगाने के लिए उमड़ा आस्था का रेला,यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद

Makar Sankranti:- हरिद्वार गंगा में डुबकी लगाने के लिए उमड़ा आस्था का रेला,यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद

हरिद्वार में मकर संक्रांति की डुबकी के लिए आस्था का रेला उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर मकर संक्रांति स्नान की तैयारियों को देर शाम अंतिम रूप दे दिया गया था। सूर्य के उत्तरायण होने पर देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर डुबकी लगाने की व्यवस्था की गई है।

इस बार भी मकर संक्रांति की डुबकी दो दिन लगेगी। शनिवार की रात सूर्य उत्तरायण हो रहे हैं, स्नान सुबह से ही आरंभ हो जाएगा। लेकिन, पुण्यकाल की मान्यता रखने वाले रविवार को संक्रांति की डुबकी लगाएंगे। शनिवार की रात 8:44 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही खरमास उतर जाएगा।
<strong>Makar Sankranti:- हरिद्वार गंगा में डुबकी लगाने के लिए उमड़ा आस्था का रेला,यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद </strong>
उदया तिथि की मान्यता के क्रम में पुण्यकाल रविवार की सुबह से शाम तक रहेगा। लेकिन संगम पर डुबकी शनिवार को ही लगने लगेगी। सूर्य के उत्तरायण होने से पहले मकर संक्रांति स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला पहुंच गया था। मकर संक्रांति के स्नान के लिए देश के कोने-कोने से संतों-भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

पुलिस प्रशासन ने भी शांति बनाए रखने के लिए कमर कसी हुई है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद बनाने के लिए मेला क्षेत्र को सात जोन व 17 सेक्टरों में बांटा गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: सरकार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, 23 को सैलजा की मौजूदगी में निकलेगी पदयात्रा
  • Related Posts

    चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड, पहली बार केदारनाथ पहुंचे 19 लाख से अधिक श्रद्धालु

    चारधाम यात्रा ने पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाया है। धामों में अवस्थापना विकास व सुविधाएं बढ़ने से हर साल दर्शन करने वालों की संख्या में इजाफा…

    जेनी प्रकरण: हरक सिंह रावत के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई से मांगे दस्तावेज, पड़ताल में जुटी पुलिस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ इंद्रा देवाड़ी उर्फ जेनी की ओर से लगाए गए नए आरोपों की जांच के लिए पुलिस ने दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए…