उत्तराखंड -फैसला: छात्रों का आंदोलन लाया रंग उत्तराखंड के विवि और संबद्ध संस्थानों में 25 अक्तूबर को होंगे छात्र संघ के चुनाव

Spread the love

 कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं की ओर से छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर की जा रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के बीच शासन स्तर पर बैठक की गई। इसमें प्रदेश के समस्त विवि एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 25 अक्तूबर को चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया। संबंधित आदेश मिलने के बाद कुमाऊं विवि ने धरनारत छात्रों से आंदोलन समाप्त करने के लिए कहा है।

बता दें कि कुमाऊं विवि के छात्र लंबे समय से विवि एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र संघ के चुनाव संपन्न कराने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने भी सितंबर के आखिरी सप्ताह में पूरे प्रदेश में छात्र संघ चुनाव संपन्न करा लिए जाने की बात कही थी, लेकिन अक्तूबर शुरू होने के बाद भी चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने से छात्रों में रोष पनप रहा था।

इसी बीच कुमाऊं विवि नैनीताल में इस मुद्दे ने आंदोलन का रूप ले लिया। विगत मंगलवार को विवि के छात्र नेताओं समेत अन्य क्षेत्र के छात्र नेताओं ने विवि पहुंचकर नारेबाजी एवं प्रदर्शन शुरू कर दिया था। धरनारत पांच छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। इसके अगले दिन बुधवार को इनमें से दो छात्रों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। छात्र तिथि घोषित होने से पहले धरना समाप्त करने को तैयार नहीं थे।

वहीं, बृहस्पतिवार को शासन स्तर पर इसे लेकर बैठक हुई। उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी विवि के परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 25 अक्तूबर को छात्र संघ के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इस आदेश के आधार पर कुमाऊं विवि ने निर्धारित तिथि पर चुनाव संपन्न कराए जाने के बाबत पत्र जारी करते हुए छात्रों से आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध किया है।

और पढ़े  नेपाल- इस मंत्री पर गिरी गाज, 15 दिन में ही PM बालेन शाह ने किया बर्खास्त, पत्नी से भी जुड़ा है मामला

Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love