उत्तराखंड Covid-19: प्रदेश में फिर तेजी से फैल रहा कोरोना,मिले 45 नए कोरोना मरीज।।

उत्तराखंड Covid-19: प्रदेश में फिर तेजी से फैल रहा कोरोना,मिले 45 नए कोरोना मरीज।।

राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को पांच जिलों में 45 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 96 हो गई है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 35 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 45 मामले सामने आए हैं।

इसमें देहरादून जिले में 35, नैनीताल में छह, हरिद्वार में दो, पिथौरागढ़ व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमित बढ़ने से सक्रिय मामलों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए सैंपल जांच बढ़ाने निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक प्रदेश में औसतन प्रतिदिन 300 से 400 के बीच सैंपलों की जांच की जा रही है। मंगलवार को भी प्रदेश भर से जांच के लिए 322 सैंपल भेजे गए।

और पढ़े  शादी में दिखावे पर रोक: खर्च पर लगाम, तीन से अधिक गहने पहने तो 25 हजार जुर्माना
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…