उत्तराखंड निकाय चुनाव: आज खत्म होगा इंतजार…किस-किस के सिर पर सजेगा ताज,कुछ घंटो के बाद होगा फैसला

Spread the love

 

नैनीताल जिले की सातों निकायों के लिए हुए मतदान के बाद आज शनिवार को मतगणना शुरू हो गई है। नगर निगम हल्द्वानी समेत लालकुआं और कालाढूंगी की मतगणना हल्द्वानी में, भीमताल, भवाली और नैनीताल की नैनीताल में और रामनगर के मतों की गिनती रामनगर में हो रही है। निर्वाचन विभाग की ओर से मतगणना की सभी तैयारियां पूरी करा ली गई हैं। मतगणना की कार्रवाई कड़े सुरक्षा बंदोबस्त और सीसीटीवी की निगरानी में होगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि हल्द्वानी, नैनीताल व रामनगर में तीनों जगह सुबह आठ बजे से मतगणना का काम शुरू होगा। एमबी इंटर कॉलेज के चार हॉलों में मतगणना होगी। सातों निकायों के लिए कुल 97 टेबल लगाई गई हैं। हल्द्वानी की मतगणना के लिए 56 टेबल, नैनीताल के लिए 11 व रामनगर के लिए 14 और अन्य निकायों के लिए 4-4 टेबल लगाई जाएंगी। मेयर और पार्षदों की मतगणना छह राउंड में होगी जबकि अन्य निकायों की मतगणना चार राउंड में होगी। द्विवेदी ने बताया कि कुल 97 मतगणना पार्टियां बनाई गई हैं। प्रत्येक पार्टी में एक पर्यवेक्षक, तीन मतगणना सहायक रहेंगे। नगर निगम हल्द्वानी के लिए 56 मतगणना पार्टियां बनाई गई हैं।

एक टेबल पर होगी अधिकतम छह बूथों की गिनती
निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक मेयर और पार्षद के मतपत्रों को मतपेटी से निकालने के बाद पहले उन्हें अलग-अलग कर 50-50 मतपत्रों के बंडल बनाए जाएंगे। एक टेबल पर छह बूथों के वोटों की गिनती एक साथ होगी। हर टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक व तीन गणना सहायक रहेंगे।

पहले चरण में आएगा 14 वार्डों के पार्षदों का परिणाम, अंतिम चरण में दो का
मतगणना के बाद सबसे पहले वार्ड पार्षदों का परिणाम घोषित होगा। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक हल्द्वानी निगम में पहले चरण में वार्ड संख्या एक, दो, तीन, चार, 18, 19, 20, 21, 35, 36, 47, 48 व 49 का परिणाम घोषित होगा। अंतिम यानी छठे चरण में वार्ड 17 व वार्ड 34 का परिणाम आएगा। मेयर का परिणाम सबसे अंत में घोषित होगा।

डाक मतपत्रों की गिनती पहले होगी
उप निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत निर्वाचन अधिकारी की टेबल पर डाक मतपत्रों की गणना का काम सबसे पहले होगा। गणना कर्मी मतगणना के लिए टेबल पर लाई जाने वाली मतपेटी की सील, पेटिका पर लगे मतपत्र लेखा चेक करने के बाद ही मतपत्र पेटी को खोलेंगे।

और पढ़े  देहरादून- मंत्री रेखा आर्या ने उठाई कांवड़, 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलने की कामना

प्रत्याशियों के निर्वाचन अभिकर्ताओं को पास हुए जारी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्विवेदी ने बताया कि मेयर और पार्षदों के प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ताओं को निर्वाचन विभाग की ओर से पास जारी किए जा चुके हैं। बगैर पास के किसी को भी मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

 

524 मतगणना कार्मिकों को लगाया मतगणना में
जिले की सात निकायों के लिए 524 कार्मिकों को मतगणना के काम में लगाया जाएगा। इसके अलावा मतगणना स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से 284 लोगों का पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। कुल 1100 कार्मिक गणना कार्य में तैनात रहेंगे।

 

मतगणना के लिए किया अंतिम रेंडमाइजेशन
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शुक्रवार को एमबी इंटर कॉलेज में मतगणना कक्ष, स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना कार्मिकों का निकायवार टेबल आंवटन के लिए तृतीय रेंडमाइजेशन भी किया।


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love