उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा,मानसखंड झांकी में हिस्सा लेने वाले हर कलाकार को मिलेंगे 50-50 हजार रुपये।

Spread the love

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा,मानसखंड झांकी में हिस्सा लेने वाले हर कलाकार को मिलेंगे 50-50 हजार रुपये।

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मानसखंड झांकी के प्रत्येक कलाकार को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। प्रथम स्थान प्राप्त होने पर मिली ट्राफी सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री को भेंट की।
बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में झांकी के टीम लीडर संयुक्त निदेशक सूचना केएसचौहान के साथ झांकी के कलाकार उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रथम पुरस्कार मिलने पर प्रदेश के लिये सम्मान की बात बताई। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को देश व दुनिया में पहचान मिली है।

बता दें कि मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन से ही मानसखंड पर आधारित झांकी प्रस्तावित की गई थी। श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ की तर्ज पर कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना पर कार्य किया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड Weather: पहाड़ से मैदान तक मौसम खुला,कल से फिर बिगड़ने के आसार
  • Related Posts

     देहरादून- 1 अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान, 85% मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में 85 प्रतिशत मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग पूरी हो गई है। इसके बाद अब एक अप्रैल से प्री एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान चलेगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय…


    Spread the love

    देहरादून- दिव्यांशु हत्याकांड: मामले में 1 और आरोपी गिरफ्तार, फरार 11 आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश

    Spread the love

    Spread the loveसोमवार देर रात प्रेम नगर क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में छात्र दिव्यांशु जाटराना की मौत के मामले में पुलिस ने एक और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *